फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Father returned with daughter's fourth, ate poison, serious

Unnao News: बेटी की चौथी लेकर लौटे पिता ने खाया जहर, गंभीर

Tue, 16 May 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 16 May 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Father returned with daughter's fourth, ate poison, serious
बेटी की चौथी लेकर लौटे पिता ने खाया जहर, गंभीर
विज्ञापन

बेटी के मनमर्जी शादी करने से नाराज होकर उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीपुर। बेटी को चौथी में ससुराल से विदा कराकर लाने के बाद पिता ने जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ गई तो। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों के अनुसार बेटी ने अपने मनपंसद युवक से विवाह किया है। वह चौथी लेने नहीं जाना चाहता था, लेकिन परिजनों के दबाव में जाना पड़ा था। आसीवन थानाक्षेत्र के एक गांव 45 वर्षीय व्यक्ति की दो बेटियों का 10 मई को एक ही दिन विवाह किया था। बड़ी बेटी ने कानपुर में रहने वाले अपने मनपसंद युवक से शादी की है। छोटी बेटी ने पिता व परिजनों द्वारा तय किए रिश्ते के आधार पर विवाह किया है। इसी बात को लेकर पिता बड़ी बेटी से नाराज था। वह बड़ी बेटी को दोबारा घर नहीं लाना चाहता था, लेकिन परिवार के दबाव में वह सोमवार सुबह चौथी में विदा कराने के लिए परिवार के कुछ अन्य लोगों के साथ कानपुर गया था। दोपहर में बेटी को लेकर लौटा और कुछ ही देर बाद पिता घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मियागंज कस्बा स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है। आसीवन एसओ अखिलेश तिवारी ने बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। पता लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed