फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fatehpur Chaurasi Nagar Panchayat will be developed with Rs. 4.29 crores

Unnao News: 4.29 करोड़ से होगा फतेहपुर चौरासी नगर पंचायत का विकास

Thu, 04 Jan 2024 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur Chaurasi Nagar Panchayat will be developed with Rs. 4.29 crores
फतेहपुर चौरासी। तीन योजनाओं के तहत 4.29 करोड़ रुपये से नगर पंचायत फतेहपुर चौरासी में विकास कार्य कराए जाएंगे। इस धनराशि से मार्ग निर्माण, जल निकासी, कूड़ा निस्तारण एवं प्रकाश की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष मिथलेश जायसवाल ने बताया कि आदर्श नगर योजना के तहत दो करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। जिसमें एक करोड़ रुपये मिल गए हैं। इस योजना से मिले धन से नगर में दस सीसी रोड, नाली, आनंदेश्वर मंदिर में फव्वारा व प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। जल निकासी योजना के तहत 1.94 करोड़ रुपये स्वीकृत पर 98 लाख रुपये आए हैं। जिसमें मोहल्ला शास्त्री नगर व मोतीनगर में जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

ईओ अरविंद सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत वेट वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट बनाने को 35 लाख रुपये मिले हैं। मोहल्ला सुभाष नगर पश्चिमी में थ्री टीपीडी (तीन टन प्रतिदिन) गीला कूड़ा निस्तारण करने के लिए प्लांट का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीनों योजनाओं के कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed