फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fatehpur Chaurasi ITI gets four instructors, students happy

Unnao News: फतेहपुर चौरासी आईटीआई को मिले चार अनुदेशक, छात्रों में खुशी

Wed, 30 Jul 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 30 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur Chaurasi ITI gets four instructors, students happy
फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। अनुदेशक विहीन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की कार्यशालाओं में एक साल से बंद ताले अब जल्दी ही खुल जाएंगे। शासन ने यहां चार अनुदेशकों की नियुक्ति की है। इससे यहां प्रशिक्षण ले रहे छात्रों में खुशी है।
विज्ञापन



फतेहपुर चौरासी आईटीआई में 12 ट्रेड , 24 सेक्शन हैं। इनमें 300 छात्र प्रशिक्षण ले रहे हैं। अभी तक संस्थान में एक भी अनुदेशक न होने से तैयारी कराने में काफी परेशानी होती थी। प्रधानाचार्य आशीष कौशिक ने बताया कि अब इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में गीतेश्वर साव, अभिमन्यु राय, डीएमएम ट्रेड में प्रशस्य कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड में अनुरागिनी गौतम का चयन हुआ है वह भी जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगी। अब संस्थान में चार अनुदेशक और एक अतिथि वक्ता सहित पांच प्रशिक्षक हो गए हैं। इसके साथ ही आठ सृजित पदों को बढ़ाने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन




--



टाटा कंपनी बनाएगी आधुनिक कार्यशाला

प्रधानाचार्य आशीष कौशिक ने बताया कि टाटा कंपनी के सहयोग से आईटीआई परिसर में आधुनिक कार्यशाला निर्माण के लिए 354.65 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। कार्यशाला निर्माण का काम कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड करेगी। कार्यशाला संचालित होने से छात्र-छात्राएं समय की मांग के अनुसार आधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed