फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Farmers stopped the construction of Ganga Expressway

किसानों ने रोकवाया गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य

Sat, 27 Aug 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers stopped the construction of Ganga Expressway
सोनिक। बैनामे में जमीन कम और कब्जा ज्यादा लेने का आरोप लगाकर किसानों ने गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य रुकवा दिया। सूचना पर पहुंचे निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया हालांकि काम नहीं शुरू हो सका।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य बिछिया विकासखंड के अलगनगढ़ के आगे शुरू किया गया है। अभी भूमि का समतलीकरण किया जा रहा है लेकिन शुक्रवार को काफी किसानों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन

अलगनगढ़ निवासी कमलेश ने बताया कि उसके पास 12 बिसवा जमीन है। इसमें नौ बिसवा का बैनामा गंगा एक्सप्रेसवे के लिए किया गया है। जबकि मौके पर जब काम शुरू हुआ तो शेष तीन बिसवा भूमि पर भी एजेंसी ने पत्थर लगा दिया। किसान छेदी ने बताया कि जितनी भूमि ली गई है, उसमें भी दो लाख रुपये कम कर दिए गए हैं। इसके अलावा किसान बाबू लाल, सज्जन व सूर्य पाल ने बताया कि बैनामे से ज्यादा जगह ले रहे हैं लेकिन पैसा कम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर ग्रुप के असिस्टेंट मैनेजर महर्षि दुबे ने बताया कि किसानों को कुछ समस्या थी। जिसकी जानकारी लेखपाल संजय शुक्ला को दी थी। कुछ किसानों की समस्या का समाधान हो गया है। शेष का भी जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। कर्मचारियों से कहा गया है कि जो जगह विवादित नहीं है, वहां पर काम शुरू करें। बताया कि यूपीडा के परियोजना निदेशक सतीश कुमार ने भी साइट विजिट की है। समस्याएं दूर करके तेजी के साथ काम पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed