फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Farmers stopped canal water by tying

Unnao News: किसानों ने बंधा लगाकर रोका नहर का पानी

Thu, 18 May 2023 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers stopped canal water by tying
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद। पानी छोड़ते ही कबीरपुर खंभौली माइनर में कई स्थानों पर किसानों ने बंधा लगा दिया। इससे आगे के गांवों में अभी तक पानी नहीं पहुंच सका है।
शारदा नहर से दो महीने बाद पानी छोड़ा गया है। छोड़ा गया पानी कबीरपुर खंभौली माइनर में पहुंचा ही था कि तहिरापुर और हसनापुर के कुछ किसानों ने गांव के आसपास माइनर में कई स्थानों पर बंधा लगाकर पानी आगे बढ़ऩे से रोक दिया है। ये किसान सिर्फ अपनी ही फसलें सींचने का प्रयास करते हैं, जबकि इन गांवों के आगे के गांवों के किसानों को माइनर के पानी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पानी न मिलने से किसानों द्वारा बोई गई तरबूज, खरबूजा, मक्का, उड़द, मूंगफली आदि फसलें सूख रही हैं। इससे निर्धन किसानों में भारी असंतोष व्याप्त है।

इस मामले की कई बार नहर विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक किसी भी किसान पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा सकी है। एक्सईएन सिंचाई दीपक यादव ने बताया कि किसानों द्वारा तहिरापुर और हसनापुर में माइनर में बंधा लगाने की शिकायतें आ रही हैं। बंधा लगाने वाले किसानों पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed