{"_id":"c702e221f30ed9b4c9513f0e5a9775e0","slug":"farmers-missed-the-messiah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के मसीहा को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के मसीहा को याद किया
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 24 Dec 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चरण सिंह की
विज्ञापन
जयंती राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम से मनाई। इसमें
सभी ने सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर
मिठाई बांटी। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के
जिलाध्यक्ष बसंत कुमार सिंह ने कहा कि चौधरी साहब ने किसानों से जो कहा है
उसे समाज में कोई दूसरा उदाहरण नहीं है। वह कहते थे कि किसान की खुशहाली का
रास्ता खेत व खलिहान से होकर गुजरता है। अगर हमारे किसान खुशहाल होंगे तभी
देश खुशहाल होगा। मुख्य महासचिव राकेश सिंह चौहान ने कहा कि मौजूदा समय
में प्रदेश के किसान की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है। किसानों के
आर्थिक, सामाजिक व शैक्षिक स्तर पर सरकार को सोचना चाहिए। इस मौके पर नंद
कुमार, अनिल कुमार रावत, राकेश कुमार रावत, आशीष त्रिपाठी, रामबरन सिंह,
धर्मेंद्र कुमार रावत, सर्वेश कुमार, राजू कुमार आदि उपस्थित रहे।