फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   farmer tried to burn himself at collectrate

उन्नाव: किसान ने कलक्ट्रेट में किया आत्महाह का प्रयास

Thu, 21 Jul 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
farmer tried to burn himself at collectrate
उन्नाव। जमीन पर कब्जा होने के मामले में शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज किसान ने कलक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास किया। उसे केरोसिन डालते देखकर सिपाहियों ने पकड़ लिया और डीएम के पास ले गए। डीएम ने तहसीलदार व अचलगंज थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अचलगंज के जमुका निवासी किसान शीलू सिंह बुधवार दोपहर लगभग एक बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने आत्मदाह के इरादे से केरोसिन डाल लिया। नारेबाजी कर माचिस निकाली तो सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। सूचना पर तहसीलदार अतुल कुमार व कोतवाल राजेश पाठक मौके पर पहुंचे। शीलू को डीएम के पास ले जाया गया।
विज्ञापन

शीलू ने बताया कि लगभग तीन वर्ष से भूमि विवाद चल रहा है। दीवानी में वाद लंबित होने के बाद भी गांव के कुछ लोग उसकी जमीन पर निर्माण करा रहे हैं। समाधान दिवस में भी कई बार प्रार्थनापत्र दिया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टे उसके खिलाफ ही एनसीआर दर्ज कर ली। एक सिपाही 20 हजार रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीलू ने बताया कि बुधवार सुबह आरोपी पक्ष के 10-12 लोग असलहे से लैस होकर खेत पर पहुंचे और कब्जा करने के इरादे से निर्माण कार्य शुरू करा दिया। विरोध पर मारपीट की। डीएम रवींद्र कुमार के निर्देश पर कोतवाल राजेश पाठक ने किसान को पुलिस सुरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस व राजस्व टीम की जांच में पता चला है कि शीलू सिंह के पिता ने कुछ भूमि विशुना नाम की महिला को बेची थी। विशुना ने वह भूमि कलंदरखेड़ा मजरा रायपुर बुजुर्ग निवासी कुलदीप कुमार को बेच दी। शीलू ने 11 जुलाई को निर्मित दीवार गिरा दी थी जिस पर उसके खिलाफ एनसीआर दर्ज हुई थी। सिपाही ने उसे थाने बुलाया था। रुपये मांगने का आरोप गलत मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed