फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   farmer three crore payment remains

किसानों को तीन करोड़ का भुगतान बकाया

Sun, 20 Feb 2022 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
farmer three crore payment  remains
उन्नाव। धान बेचने के दो माह बाद भी भुगतान न होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। क्रय केंद्र पहुंचने पर उन्हें जल्द भुगतान मिलने की बात कहकर लौटाया जा रहा है। नियम के अनुसार किसानों के खातों में 72 घंटे में भुगतान पहुंच जाना चाहिए लेकिन सैकड़ों ऐसे किसान हैं जिनके खातों में डेढ़ से दो माह बाद भी उपज बिक्री का पैसा नहीं पहुंचा है। 3.27 करोड़ का भुगतान बकाया है।
विज्ञापन

जिले में एक नवंबर को धान खरीद शुरू हुई थी। प्रशासन ने खरीद के लिए 35 क्रय केंद्र खोले हैं। पूर्व में किसान कभी उठान न करने तो कभी बोरों की समस्या से जूझते रहे। अब भुगतान के लिए परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

विपणन विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार 18 फरवरी तक 6287 किसानों से 32,639 एमटी धान की खरीदारी हुई है। उपज तो बिक गई लेकिन किसानों को भुगतान की रफ्तार धीमी है। 3.27 करोड़ का भुगतान शेष है। इसमें सबसे ज्यादा भुगतान पीसीएफ एजेंसी का 1.10 करोड़ लंबित है। जिसके भुगतान के लिए किसान कभी केंद्र तो कभी जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-1
बीघापुर निवासी सत्यनारायण ने 9 दिसंबर 2021 को घाटमपुर में संचालित साधन सहकारी समिति में 27.6 क्विंटल धान बेचा था। भुगतान 53,544 बना लेकिन आज तक उनके खाते में भुगतान की राशि नहीं पहुंची।
केस-2
हसनगंज निवासी गुरदीन ने भी क्षेत्र में खुले धान क्रय केंद्र में जनवरी में उपज बेची थी। 23 क्विंटल धान का 44,260 रुपये भुगतान बना था। आज तक खाते में पैसा नहीं पहुंचा है। केंद्र पर जाने पर जल्द भुगतान मिलने की बात कहकर वापस भेज दिया जाता है।

वर्जन
किसानों के खातों में पैसा पहुंच रहा है। रोजाना खरीद हो रही है। जिन नए किसानों से खरीद होती है उनकी फीडिंग होते ही भुगतान लंबित श्रेणी में पहुंच जाता है। 72 घंटे में भुगतान कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। 63 करोड़ के सापेक्ष 60 करोड़ का भुगतान कर दिया गया है। शेष तीन करोड़ का भी भुगतान जल्द कराने का प्रयास किया जा रहा है। - श्याम मिश्रा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed