{"_id":"6684668f2563119dba088f84","slug":"farmer-strangled-to-death-body-found-in-field-unnao-news-c-221-1-uno1001-116483-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किसान की गला कसकर हत्या, खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किसान की गला कसकर हत्या, खेत में मिला शव
Wed, 03 Jul 2024 02:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
मौरावां (उन्नाव)। लच्छीखेड़ा गांव में किसान की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से पांच सौ मीटर दूर खेत में पड़ा मिला। शव के पास ही रस्सी और शराब की दो बोतलें मिली हैं। किसान की पत्नी ने पड़ोस के तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से मौत की पुष्टि होने पर पुलिस जांच कर रही है।
थानाक्षेत्र के लच्छीखेड़ा गांव निवासी किसान जगदीश लोधी (36) खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। सोमवार रात वह खेत में बोई धान की नर्सरी देखने गए थे। रात में मवेशी फसल को नुकसान न पहुंचाएं, इसलिए तड़के तक वहीं रुकते थे। मंगलवार सुबह भी वह जब घर नहीं पहुंचा तो पिता बुद्धीलाल उसकी तलाश करते हुए खेत पहुंचे तो वहां बेटे का शव देख बेहाल हो गए।
पिता की चीख सुनकर आसपास के लोग खेतों में मौजूद ग्रामीण दौड़े तो उन्होंने किसान का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ सोमेंद्र विश्वास पहुंचे और जांच की। मृतक की पत्नी सोनी ने पड़ोस के ही तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि सोमवार शाम पड़ोसी राजेश अपने पिता और बेटे के साथ चिलवल पेड़ कटवा रहा था। इस दौरान पति जगदीश का उनसे झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
तब तीनों ने पति को 24 घंटे में जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। बेटे की मौत से पत्नी सोनी, बेटा सुमित, बेटी प्रिया, मां सुमेरकली व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। दो बच्चे सुमित और प्रिया हैं। थानाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से मौत की पुष्टि हुई है, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
--