फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   farmer protest in front of officer

बंदोबस्त अफसर के सामने हंगामा

Wed, 02 Feb 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
farmer protest in front of officer
हंगामा करते किसानों को समझाते बंदोबस्त अधिकारी सुरेश सागर। संवाद - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। क्षेत्र के गांव बल्लापुर के किसानों ने चकबंदी प्रक्रिया शुरू करने के विरोध में मंगलवार को बंदोबस्त अधिकारी सुरेश सागर के सामने हंगामा किया। आरोप लगाया कि चकबंदी अधिकारी चक बदलने के नाम पर सुविधा शुल्क वसूलते हैं। इस पर अफसर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर लौट गए।
विज्ञापन

बल्लापुर में चकबंदी प्रक्रिया पुन: चालू कर दी गई है। किसानों का आरोप है कि चकबंदी अधिकारी और कर्मचारी चक इधर उधर करने के नाम पर भारी मात्रा में शुल्क वसूल करते हैं। पैसा न मिलने पर किसानों का अहित कर देते हैं। किसानों ने बंदोबस्त अधिकारी को सौंपे प्रार्थनापत्र में बताया कि सर्वप्रथम किए गए चकबंदी के सर्वे और उसके नक्शे में भिन्नता है। मूल नक्शे में गाटा संख्या 1444 से 1898 तथा सर्वे नक्शे में 42 मीटर का अंतर है। इसके कारण सही तरीके से चकों का समायोजन करना असंभव है।
विज्ञापन

बंदोबस्त अधिकारी सुरेश सागर की मौजूदगी में किसानों ने नहीं चाहिए चकबंदी के नारे लगाकर हंगामा किया। बंदोबस्त अधिकारी ने किसानों को शिकायतों की जानकारी देने पर निस्तारण का आश्वासन दिया और लौट गए। इस दौरान चकबंदी अधिकारी जगदीश कुमार, कानूनगो मोतीलाल और लेखपाल राजेश कुमार, जगत बहादुर सिंह, रामबहादुर सिंह, जितेंद्र सिंह, भूधर, ऊषा देवी, राम औतार, सरजू, लालता, वीरेंद्र सिंह, गुड्डू पाठक, रामबाबू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed