फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   farmer killed in road accident

डंपर की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

Mon, 21 Nov 2022 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
farmer killed in road accident
हिलौली। मौरावां-बछरावां मार्ग पर बख्तौरीखेड़ा गांव के पास डंपर की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों ने पीछा कर चालक को डंपर सहित रोक लिया और पुलिस को सौंपा है।
विज्ञापन

मौरावां थानाक्षेत्र के गांव शिवराजखेड़ा निवासी किसान गुरुप्रसाद यादव (60) रविवार को साइकिल से हिलौली बाजार सब्जी बेचने जा रहे थे। मौरावां-बछरावां मार्ग पर बख्तौरीखेड़ा गांव की मोड के पास तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति की मौत से पत्नी निर्मला देवी और बेटा सोनू बेहाल हैं। थानाध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। चालक गोरखपुर से झांसी गिट्टी लेने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से आने वाले ट्रकों को मोहनलालगंज से बनी बंथरा होते हुए कानपुर होकर जाना चाहिए लेकिन, टोल बचाने के चक्कर में ट्रक चालक बीच में मौरावां बछरावां मार्ग पर डंपर मोड़ देते हैं। दूरी कम होने से डीजल भी कम लगता है। इससे अधिकतर चालक इसी रास्ते से आते-जाते हैं। यही वजह है कि इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed