फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Farmer found in critical condition, died while being taken to hospital

Unnao News: गंभीर हालत में मिला किसान, अस्पताल ले जाते समय मौत

Sat, 28 Jun 2025 06:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 28 Jun 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
Farmer found in critical condition, died while being taken to hospital

विज्ञापन
असोहा। गोकुलखेड़ा गांव में शुक्रवार शाम से लापता किसान घर से 200 मीटर दूर अपनी ही यूकेलिप्टस की बाग में रात 11 बजे बेहोश मिले। परिजन नवाबगंज सीएचसी लेकर पहुंचे, बाद में लखनऊ लेकर जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसी पर जमीन के विवाद में जहर देकर जान से मारने का आरोप लगा हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग कर हंगामा शुरू कर दिया। रात में ही सीओ पांच थानों की फोर्स के साथ पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।असोहा थानाक्षेत्र के गोकुलखेड़ा गांव निवासी किसान संतोष लोधी (55) खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह घर से 20 मीटर दूर छप्पर के नीचे चारपाई पर सोते थे। शुक्रवार शाम सात बजे जब वह खाना खाने घर नहीं पहुंचे तो बेटा मनीष बुलाने गया। वहां चारपाई टूटी मिली और संतोष भी गायब थे।



परिजनों ने तलाश शुरू की बेटे ने पिता को फोन करना शुरू किया और अपने खेतों की ओर गया तो वह उसकी यूकेलिप्टस की बाग में रात करीब 11 बजे फोन की घंटी सुनाई दी। पास जाकर देखा तो उसके पिता अचेत पड़े थे। परिजन उन्हें नवाबगंज सीएचसी ले गए, डॉक्टर ने गंभीर हालत बता लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन बंथरा पहुंचते ही हालत और बिगड़ने से वहीं निजी अस्पताल ले गए, तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रात में ही शव घर लेकर आए और पड़ोसी से एक से सहन और खेत को लेकर चल रहे जमीन के विवाद में हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष निखलेश कुमार मौके पर पहुंचे, परिजनों को समझाया। रात करीब एक बजे सीओ पुरवा, अजगैन, सोहरामऊ और मौरावां थानों की फोर्स के साथ पहुंचे और हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराने के बाद उनकी बात सुनी। आश्वासन दिया कि किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ के समझाने पर परिजन शांत हुए और आगे की कार्रवाई पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




थानाध्यक्ष निखलेश कुमार ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन जो आरोप लगा रहे हैं उसकी भी जांच चल रही है। फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर मिले सामान से अभी तक जहर खाने से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

--



पड़ोसी से हुई थी कहासुनी, जान से मारने की दी थी धमकी

संतोष की पत्नी सुंदारा के मुताबिक जिस पड़ोसी से जमीन का विवाद चल रहा है उससे दो दिन पहले पति की कहासुनी हुई थी। उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी। पत्नी ने बताया कि घटना स्थल से दो ग्लास मिले हैं, इससे साफ जाहिर होता है कि पति के साथ वहां कोई और भी था। उसी ने उन्हें जहर पिलाया है। पत्नी के मुताबिक जिससे विवाद चल रहा है उसके घर की शुक्रवार को स्लेब भी पड़ी थी। उसी में उन लोगों ने नशेबाजी की और सो रहे पति को चारपाई पर मारा और बाग में लेकर जाकर हत्या कर दी। घटना को छिपाने के लिए इन लोगों ने वहां यह सामान रखा है। संतोष के दो बच्चों में शिवम और आशीष हैं।




--

पड़ोसी महिला से भी अवैध संबंधाें की चर्चा

किसान की हत्या का आरोप लगने के बाद एकत्रित हुए ग्रामीणों में संतोष के पड़ोस में रहने वाली सजातीय महिला से अवैध संबंधों की भी चर्चा थी। पुलिस को यह भी पता चला है कि महिला संतोष के साथ रहने का दबाव बना रही थी। साथ न रखने के एवज में रुपयों की मांग की भी बात सामने आई है। इस बिंदु पर भी जांच शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed