फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Fake seal made by village head, report filed on three

Unnao News: ग्राम प्रधान की बनवाई नकली मुहर, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 18 Jun 2023 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fake seal made by village head, report filed on three
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीपुर। प्रधान ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ उनके (ग्राम प्रधान के) नाम और पद नाम की मुहर बनवाकर जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मरौंदा सूचित की ग्राम प्रधान रामपती पत्नी मुनेश्वर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही रमेश, राकेश और धर्मेंद्र उर्फ नारेंद्र श्रीवास्तव उनके नाम की मुहर बनवाकर उसका दुरुपयोग कर रहे हैं। कई अभिलेखों में उनके नाम की मुहर लगाकर आवेदन भी किए हैं। तीनों आरोपी क्षेत्र के चर्चित व्यक्ति हैं जो उनके नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रामपति ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों के माध्यम से इस फर्जीवाड़े की जानकारी हुई है। बताया कि भूमि समिति से लेकर अनेकों कार्यों में मुहर और हस्ताक्षर होते हैं। आरोपियों ने कौन-कौन से फर्जी काम कराए इसकी भी गहनता से जांच और पूछताछ होनी चाहिए। कोतवाल पवन कुमार सोनकर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed