Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   faimily protest after labour death at factory

श्रमिक की मौत, परिजनों ने फैक्टरी गेट पर शव रखकर किया हंगामा

Tue, 23 Aug 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
faimily protest after labour death at factory
सोनिक। पेट दर्द के बाद जिला अस्पताल के शौचालय में दम तोड़ने वाले श्रमिक के परिजनों ने मंगलवार को उसका शव फैक्टरी के गेट पर रखकर हंगामा किया। करीब छह घंटे चले हंगामे के बाद फैक्टरी प्रबंधन ने दो लाख का मुआवजा दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

मुर्तजा नगर निवासी कमलेश (42) औद्योगिक क्षेत्र में संचालित एक फैक्टरी में श्रमिक था। सोमवार को पेट दर्द के बाद उसने जांच कराई और जिला अस्पताल के शौचालय गया। वहां उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन से मुआवजे की मांग की। सूचना पर दही थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य गोविंद यादव भी वहां पहुंच गए। रेखा ने बताया कि पति कमलेश 20 साल से इसी फैक्टरी में काम कर रहा था। आरोप लगाया कि खाता खुलवाने के बाद प्रबंधन ने उसका कार्ड अपने पास रख लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा 11:30 बजे तक चलता रहा। पुलिस व जिला पंचायत सदस्य ने फैक्टरी प्रबंधन से वार्ता की। पत्नी को 1.90 लाख का चेक और अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये दिए गए। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed