फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Expressway: Farmers are Concerned for Compensation

एक्सप्रेस वे: मुआवजे के लिए परेशान हैं किसान

Sun, 23 Apr 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sun, 23 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Expressway: Farmers are Concerned for Compensation
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे। - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ- आगरा एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण में बड़े पैमाने पर खेल हुआ है। तमाम किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। वे मुआवजे के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। मुूख्यमंत्री की ओर से जांच के आदेश दिए जाने के बाद किसानों में मुआवजा मिलने की उम्मीद जगी है। जिले के 7789 किसानों की 667 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित हुई है। शनिवार को बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने क्षेत्रीय भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर से मिलकर अपनी समस्या बताई।
विज्ञापन


मानक के अनुरूप नहीं मिला मुआवजा
नसिरापुर गांव के राजेंद्र कुमार अपनी आठ बीघा जमीन का मुआवजा पाने के लिए भटक रहे हैं। राजेंद्र ने बताया कि उनकी व उनके भाईयों की भूमि गाटा संख्या 137 का यूपीडा ने अधिग्रहण किया था। उन्नाव-हरदोई मार्ग से लगी नगरीय क्षेत्र की इस कीमती जमीन का खेतिहर भूमि के अनुसार 16 लाख रुपये प्रति बीघा के अनुसार मुआवजा दिया गया, जबकि नियमानुसार करीब 25 लाख रुपये प्रति बीघा मुआवजा बनता है।
विज्ञापन


रजिस्ट्री के एक साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा
भगवंतपुर गांव के अरविंद,  रामलाल, मनोहर, मूलचंद्र की सात बिसुआ जमीन का अधिग्रहण कर यूपीडा ने 27 अप्रैल 2016 को जमीन की रजिस्ट्री कराई। इसी जमीन से उन्नाव-हरदोई रोड के लिए कट दिया गया है। सड़क बन गई है और सर्विस रोड बनाने का काम चल रहा है लेकिन मुआवजा अब तक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कोर्ट तक पहुंची मुआवजे की लड़ाई
कबीपुर के रहने वाले सेवानिवृत्त एडीओ कृषि श्रीपाल सिंह ने बताया कि जिस जमीन पर हवाई पट्टी बनी है। गांव के दर्जनों किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। उन्हें जमीन का मुआवजा 10 लाख रुपये प्रति बीघा तय किया गया। इसके बाद कई किसानों ने कोर्ट की शरण ली। मामला फंसते देख यूपीडा सीईओ नवनीत सहगल ने एक पत्र जारी किया, जिसमें कहा गया कि किसानों से आपसी सहमति के आधार पर किसानों को 15 लाख रुपया बीघा की दर से मुआवजा दिया गया है। श्रीपाल ने बताया कि मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है।

 
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने बताया कि भाजपा सरकार किसानों के हक के लिए हर जरूरी जांच और कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री ने किसानों को न्याय दिलाने का फैसला लिया है। ताकत के बल पर जिन किसानों से उनकी जमीनें छीनीं गईं हैं। सत्ता के दबाव जिन किसानों के हक का दमन किया गया उन्हें उनका हक दिलाया जाएग। जिन लोगों ने सत्ता के बूते किसानों का उत्पीड़न किया और जिन अधिकारियों ने इसमें सहयोग किया उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

-एक्सप्रेस-वे की जिले में कुल लंबाई 63 किलोमीटर
-जिले के 50 गांवों के 7789 किसानों की 667 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण
-मुआवजा भुगतान के लिए यूपीडा ने 410.00 करोड़ रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed