{"_id":"584ef5a64f1c1b666f64a149","slug":"expressway-embedded-soil-killing-two-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर मिट्टी धंसी, दो मजदूरों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर मिट्टी धंसी, दो मजदूरों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल जहां हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के गांव रघुरामपुर के पास पुलिया निर्माण का काम चल रहा है। सोमवार को सरिया डाली जानी थी। कई मजदूर सरिया का जाल बांध रहे थे। देर शाम करीब पंद्रह फीट ऊंचा मिट्टी का ढेर धंस गया। जाल बांध रहे मजदूर छोट्टन प्रसाद मेहता (23) पुत्र हरिप्रसाद मेहता निवासी बिहार प्रांत के ग्राम बंदरमेला थाना पदमा जिला हजारीबाग और चंद्रप्रकाश यादव (50) निवासी ग्राम बहलोलपुर थाना कासिमपुर जिला हरदोई के अलावा संतराम यादव (50) पुत्र नरेंद्र शाहबुद्दीनपुर थाना मल्लावां हरदोई मिट्टी के ढेर में दब गए। पास में ही काम कर रहे मजदूरों ने जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाकर तीनों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे बांगरमऊ कोतवाल भूपेंद्र राठी ने तीनों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में डाक्टरों ने छोट्टन व चंद्र प्रकाश यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि संतराम यादव का इलाज शुरू है। एसडीएम इंद्रसेन व सीओ रामअर्ज भी पहुंचे और घटना स्थल की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीएम सुरेंद्र सिंह ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सात-सात लाख रुपये अर्थिक सहायता देने की बात कही। साथ ही दोनो मृतक गैर जनपद व व राज्य के होने से वहां के जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजकर अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।