फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Exercise to increase stagnation industry on only two units

सिर्फ दो इकाइयों पर ठिठकी उद्योग बढ़ाने की कवायद

Tue, 03 Sep 2019 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Exercise to increase stagnation industry on only two units
उन्नाव। औद्योगिक विकास के लिए लखनऊ में पिछले साल फरवरी माह में हुई समिट में जिले के औद्योगिक क्षेत्र में 17 उद्योग स्थापित करने के लिए उद्यमियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे। हालांकि इनमें से सिर्फ दो उद्योग ही अब तक शुरू हो सके हैं। जबकि अन्य अभी फाइलों में ही सिमटे हुए हैं।
विज्ञापन

फरवरी 2018 में लखनऊ में प्रदेश सरकार ने इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया था। इस समिट में उन्नाव जिले में 17 उद्योग स्थापित करने के लिए उद्यमियों ने सरकार के साथ एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडर स्टैंडिंग) साइन किए थे। इन इकाइयों की स्थापना में 614 करोड़ रुपये की लागत आनी थी। वहीं इसके माध्यम से 5 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष व 15 हजार से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलना था। प्रदेश सरकार ने भी जिला प्रशासन को निर्देश दिए थे कि उद्योगों की स्थापना में किसी तरह की रुकावट न आने पाए। हालांकि डेढ़ साल में 17 में से 15 उद्योग अभी भी जिले में शुरू नहीं हो सके हैं। उद्योग केंद्र के सूत्रों की मानें तो जिन उद्योगों की अब तक स्थापना नहीं हुई है उनमें कइयों के अभी भवन नक्शे पास नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

इन उद्योगों में काम शुरू होने का दावा
औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित हुई मेसर्स कृष्णा पाइप और मेसर्स राज स्टील ने उद्योग स्थापित करके काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों का दावा है कि इनमें उत्पादन प्रारंभ हो गया है। इन औद्योगिक इकाइयों ने कागजी कार्रवाई काफी पहले ही पूरी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही शुरू होंगे सभी उद्योग
सभी उद्योगों की स्थापना की प्रक्रिया जारी है। कइयों का भू उपयोग परिवर्तन हो चुका है। कई उद्योग नक्शा पास करा चुके हैं। उम्मीद है शेष बचे उद्योग जल्द ही शुरू हो जाएंगे।
सविता रंजन (उपायुक्त उद्योग केंद्र)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed