{"_id":"6202b62655a4791c7e7b9bff","slug":"ex-army-man-arrest-unnao-news-knp67959103","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर इरादतन हत्या में पूर्व सैनिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर इरादतन हत्या में पूर्व सैनिक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर (उन्नाव)। बिहार थानाक्षेत्र के पितुवाखेड़ा में हर्ष फायरिंग में हुई फौजी की मौत के मामले में आरोपी पूर्व सैनिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर व दो कारतूस भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस ने लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की है।
पितुवाखेड़ा में बरात की निकासी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में पंजाब के पटियाला की चार्ली बटालियन में तैनात फौजी यशवंतखेड़ा बिहार निवासी उज्जवल कुमार की सीने में गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतक के पिता सोमनाथ की तहरीर पर पुलिस ने रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के मड़ाईखेड़ा गांव के मजरे काजीखेड़ा निवासी पूर्व सैनिक मूलचंद्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने मुड़ियनखेड़ा मोड़ के पास से आरोपी मूलचंद्र को गिरफ्तार कर लिया। एसओ दुर्गादत्त सिंह ने बताया कि आरोपी रायबरेली के कस्बा लालगंज के आदर्श नगर गोविंदपुर में रहता है। उसने तैनाती के दौरान 2015 में लाइसेंस स्वीकृत कराया था। 23 अगस्त 2021 को उसने रिवाल्वर खरीदी थी। उसने हर्ष फायरिंग करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया है।