{"_id":"65e671d70030780ae0b98eceadb42583","slug":"eo-scavengers-broke-the-door-of-the-indecency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मियों ने दरवाजा तोड़ ईओ से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मियों ने दरवाजा तोड़ ईओ से की अभद्रता
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 01 Apr 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। नगर पालिका उन्नाव के संविदा सफाई कर्मियों का धैर्य एक बार फिर जवाब दे गया जब पालिका अधिकारियों ने बीते डेढ़ माह पूर्व उनको दिए गए आश्वासन पर अमल नहीं किया।
सैकड़ों कर्मचारी ईओ ऑफिस में घुस गए और जमकर नारेबाजी की। ईओ ने कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि वह उनके रूम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए और उनके साथ अभद्रता की।
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने फरवरी में प्रदर्शन किया था, इसके बाद 21 फरवरी को पालिका अधिकारियों व बोर्ड सदस्यों की मौजूदगी में हुई बोर्ड बैठक में फैसला लिया गया था कि पालिका में लगे सभी दिहाड़ी सफाई कर्मियों के प्रतिदिन के वेतन को शासनादेश के अनुसार 250 रुपये कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा संविदा सफाई कर्मियों के वेतन वृद्धि को लेकर बैठक में संस्तुति देने के बाद इसे शासन को भेजने का आश्वासन दिया गया था। करीब डेढ़ माह बीतने पर भी इसे शासन को संस्तुति के लिए न भेजने से सफाई कर्मचारी नाराज हो गए और बढ़े हुए वेतन की मांग करने लगे।
इस बात को नजरअंदाज करते हुए जब पालिका ईओ रोली गुप्ता अपने रूम में चली गई तो सभी कर्मचारी उग्र होकर उनके कमरे में घुस गए और ईओ के विरोध में नारेबाजी करने लगे। ईओ के काफी समझाने के बाद कर्मचारी शांत हुए और वापस चले गए।
वेतन बढ़ने से बढ़ेगा 18 लाख प्रतिमाह का बोझ
उन्नाव। मौजूदा समय में नगर पालिका उन्नाव में कुल 167 कर्मचारी कार्यरत हैं। अभी इन्हें करीब 6 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है। लेकिन यदि शासनादेश के अनुसार इन्हें वेतन दिया जाएगा तो वह करीब 24 लाख रुपये प्रतिमाह हो जाएगा। इससे पालिका पर प्रतिमाह 18 लाख रुपये प्रतिमाह का बोझ बढ़ जाएगा।
पालिका नहीं वहन कर सकती है अतिरिक्त बोझ
उन्नाव। नगर पालिका उन्नाव का जो बजट है उस हिसाब से सफाई कर्मियों को यदि वेतन बढ़ाकर दिया जाएगा तो इसका बोझ पालिका नहीं उठा सकेगी। इसके लिए 31 मार्च को एक संस्तुति पत्र शासन को भेज दिया है। इसमें शासन से अतिरिक्त बजट की मांग भी की गई है। - रोली गुप्ता, ईओ, नगर पालिका उन्नाव।