फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Encourage children to parents

बच्चों को प्रोत्साहित करें अभिभावक

Sat, 30 Jan 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 30 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Encourage children to parents

शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल बहुत आवश्यक है। बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ यदि उनका किसी भी खेल में मन लगता है तो अभिभावकों को बच्चे को मना नहीं करना चाहिए बल्कि उसे प्रोत्साहित करना चाहिए।

विज्ञापन


 
यह बातें बीईओ उमाकांत कनौजिया ने बिछिया ब्लाक की न्याय पंचायत डीह के गांव दुआ जूनियर विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कही। प्रतियोगिता में दुआ स्कूल के अलावा हुसैन नगर व डीह में संचालित जूनियर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन



प्रतियोगिताओं के दौरान कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, सौ मीटर दौड़ व गोला फेंक स्पर्धाएं हुईं।। जूनियर दुआ के छात्र-छात्राएं आल ओवर चैंपियन रहे। खिलाड़ियों को स्कूल की प्रधानाचार्या सरला देवी साहू व संकुल प्रभारी सबिया व शरीरिक टीचर अमित ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
तौरा न्याय पंचायत में संचालित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में 14 परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।


बच्चों ने 100 व 200 मीटर दौड़ के साथ खो-खो, कबड्डी, ऊंची कूद व लंबी कूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। यहां फौजिया अख्तर, अभिषेक, कहकशा आदि मौजूद रहे।

 
सफीपुर प्रतिनिधि के अनुसार- न्याय पंचायत में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। पीखी गांव में संचालित उच्च प्राथमिक  स्कूल में बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। एसडीएम वीपी श्रीवास्तव ने विजयी बच्चों कों पुरस्कृत किया। इस दौरान पीखी, ओंसिया, दरौली, रहीमाबाद स्कूलों के सुमैरा, अंजुम, सचिन, रेहान, अरविंद, मोईन, अर्जुन आदि को पुरस्कृत किया गया।

 
औरास प्रतिनिधि के अनुसार, बीआरसी में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में जूनियर के बच्चों में हुई 100 मीटर की दौड़ में अरुण कुमार व संध्या, 200 मीटर दौड़ में विकास मौर्या व अंजू प्रथम व दूसरे स्थान पर रहे।


प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में 50 मीटर में अरुण कुमार व कोमल 100 मीटर की दौड़ में रानी व शिवानी तथा 200 मीटर की दौड़ में कुलदीप व वंदना प्रथम, द्वितीय स्थान पर रहे। स्वच्छता अभियान पर जूनियर विद्यालय पुरथ्यावां के बच्चों ने एकांकी प्रस्तुत कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।


गायन में अंशिका मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि बाबा जयराम दास इंटर कालेज के प्रबंधक लाला प्रसाद यादव ने बच्चों को पुरस्कार वितरण किया । सभी प्रतियोगिताएं विकास खंड के शारीरिक टीचर कुलदीप सिंह यादव के संचालन में सम्पन्न हुईं।


बीईओ जयशंकर बाजपेई ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। यहां जूनियर शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यछ राजाराम मौर्य, ओम प्रकाश शर्मा, महेन्द्र अस्थाना, रहीसुल इस्लाम, रज्जन लाल आदि उपस्थित रहे।


 
पुरवा प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता डाकघर के सामने संपन्न हुई। प्रतियोगिता में भदनांग, गढ़ाकोला, मिर्जापुर सुम्हारी, बनिगांव, कन्या पश्चिम टोला, राजाखेड़ा, धिरजी खेड़ा, चमियानी, पासा खेड़ा, कटाव, लंगरपुर, पनहन, ऊंचगांव, किला, मिर्रीखेड़ा के छात्र - छात्राओं ने भाग लिया। बीईओ केडी यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed