फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ellection

फंसा पेच, 444 पंचायतों के प्रधान नहीं ले पाएंगे शपथ

Mon, 24 May 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
ellection
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित 444 ग्राम प्रधानों को शपथ ग्रहण के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा न हो पाने से इतने प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जाएगी। शेष बचे प्रधानों को वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाने की तैयारी पंचायतीराज विभाग ने तेज कर दी है।
विज्ञापन

जनपद में ग्राम पंचायतों की संख्या 1040 है। इनमें ग्राम पंचायत सदस्य पद 12902 हैं। पंचायतीराज व्यवस्था के तहत, हर ग्राम पंचायतों में आबादी के अनुसार 11, 13 व 15 सदस्य पद होते हैं। चुनाव के बाद यदि कुल सदस्यों में 2/3 जीतकर नहीं पहुंचते हैं तो वहां का प्रधान सदस्यों का कोरम पूरा न होने पर शपथ ग्रहण नहीं कर सकता है।
विज्ञापन

इससे आगे गठित होने वाली छह समितियां भी अस्तित्व में नहीं आ पाती हैं। इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वार्ड सदस्यों 12902 के सापेक्ष महज 10862 ही चुनकर पहुंचे हैं। अभी भी वार्ड सदस्यों के 2040 पद रिक्त हैं। शासन द्वारा जब नवनिर्वाचित प्रधानों के शपथग्रहण की तारीख घोषित की गई तो पंचायतीराज विभाग ने उन पंचायतों की सूची तैयार कराई जहां पर सदस्यों का कोरम पूरा नहीं हो सका है। जिला पंचायतराज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि 596 संघटित ग्राम पंचायतों में ही ग्राम पंचायत सदस्य पूरे हो सके हैं। इसी कारण इन पंचायतों के प्रधान ही शपथग्रहण कर सकेंगे। शेष बची असंघटित 444 पंचायतों के प्रधान अभी शपथ नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-1
उपचुनाव के बाद ही साफ हो पाएगी तस्वीर
सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि जहां पर वार्ड सदस्यों की संख्या पूरी नहीं हो सकी है उसे रिक्त मान लिया गया है। इसकी जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है। आयोग द्वारा जब उपचुनाव की घोषणा की जाएगी तभी इन रिक्त पदों पर भी निर्वाचन कराया जाएगा।

इंसेट-2
कोरोना संक्रमणकाल में वर्चुअल तरीके से दिलाएंगे शपथ
कोरोना संक्रमण के चलते इस बार प्रधानों व पंचायत सदस्यों को वर्चुअल तरीके से शपथ दिलाई जाएगी। शासन ने 25 व 26 मई निर्धारित की है। डीपीआरओ ने बताया कि जो भी शपथ दिलाने का नोडल अधिकारी बनाया जाएगा वह ब्लाक में जाकर कम्प्यूटर या लैपटाप के माध्यम से एक लिंक जारी करेगा। वह लिंक पंचायत सचिव के मोबाइल पर जाएगा। सचिव पंचायत भवन या अन्य सामुदायिक स्थल पर जाकर मोबाइल, लैपटाप पर लिंक खोलेगा। फिर प्रधान व सदस्य सामने खडे़ होकर नोडल अधिकारी द्वारा दिलाई जाने वाली शपथ लेंगे।
इंसेट-3
ब्लाकवार ग्राम पंचायतों की संख्या
ब्लाक कुल पंचायत शपथ नहीं
सरोसी 55 14
सफीपुर 72 31
फतेहपुर चौरासी 69 28
बांगरमऊ 55 16
गंजमुरादाबाद 60 15
औरास 61 17
हसनगंज 81 23
मियागंज 74 31
नवाबगंज 75 37
असोहा 67 36
पुरवा 56 29
सुमेरपुर 75 53
बीघापुर 67 45
सिकरन 66 24
बिछिया 57 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed