फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Electricity pole broken due to truck collision, power cut to 200 houses

Unnao News: ट्रक की टक्कर से टूटा बिजली पोल, 200 घरों की बिजली ठप

Sun, 24 Mar 2024 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Electricity pole broken due to truck collision, power cut to 200 houses
बिछिया। ब्लॉक मुख्यालय के सामने सकरन मोड़ पर शनिवार शाम को ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे लगा बिजली का पोल टूट गया। इससे गांव के दो सौ घरों की बिजली छह घंटे गुल रही। वहीं मार्ग का आवागमन बंद हो गया। बिजली कर्मचारियों ने तारों को हटाकर रास्ता खोलवाया।
विज्ञापन

उन्नाव-पुरवा मार्ग पर ब्लॉक मुख्यलय के सामने सकरन मोड़ पर अमेठी जिला से ट्रक चालक विजय सिंह सीमेंट लादकर कंधई खेड़ा गांव जा रहा था। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर बिछिया ब्लॉक मुख्यालय के सामने अचानक से पिछला टायर फट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे लगे बिजली के पोल को तोड़ते हुए एक गुमटी दुकान में घुस गया। गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ। पोल और तार टूटने से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंचे विभाग के कर्मचारियों ने पोल और तार हटाकर यातायात शुरू कराया। देर शाम मरम्मत करने के साथ टूटे पोल को बदता गया और तार जोड़ कर आपूर्ति बहाल की। करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। उपकेंद्र जेई जुगराज सिंह ने बताया कि बिजली बाधित की सूचना पर लाइनमैन व अन्य कर्मचारियों को भेजकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed