फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Electricity of five sub-stations remained closed for one hour

Unnao News: एक घंटे बंद रही पांच उपकेंद्रों की बिजली

Sat, 24 Feb 2024 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Electricity of five sub-stations remained closed for one hour
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनिक। दही चौकी स्थित सोनिक बिजलीघर में उगी झाड़ियों में आग लग जाने से एहतियात के रूप में उससे जुड़े पांच उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद कर दी गई। मौजूद कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र के माध्यम से आग बुझाई। करीब एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
शनिवार शाम चार बजे के करीब 220 केवी सोनिक बिजलीघर के केबिल बॉक्स के तारों में शार्ट सर्किट से चिंगारी निकली और नजदीक ही झाड़ियों पर गिर गई। जिससे आग लग गई। यह देख वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने आनन फानन उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन

साथ ही बिजलीघर से जुड़े आवास विकास काॅलोनी, पीडीनगर, इब्राहिमाबाग, औद्योगिक क्षेत्र व अजगैन उपकेंद्र की आपूर्ति बंद कर दी गई। साथ ही कर्मचारियों ने तुरंत वहां पर रखे अग्निशमन यंत्रों के आग बुझाना शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता विजयपाल यादव ने बताया कि केबल बॉक्स के तारों में शार्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से झाड़ियों में आग लग गई थी, जिसके चलते सप्लाई बंद कर दी गई थी। आग बुझाने के बाद सप्लाई चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed