{"_id":"68150ff9366c1c07580ca24f","slug":"electricity-department-is-alert-regarding-the-proposed-agitation-of-contract-workers-unnao-news-c-221-1-sknp1055-130450-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: संविदाकर्मियों के प्रस्तावित आंदोलन को लेकर बिजली विभाग सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: संविदाकर्मियों के प्रस्तावित आंदोलन को लेकर बिजली विभाग सतर्क
Sat, 03 May 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 03 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। संविदाकर्मियों के तीन दिवसीय प्रस्तावित आंदोलन के चलते बिजली विभाग सतर्क हो गया है। अधीक्षण अभियंता ने सभी पांच वितरण खंडों के एक्सईएन को पत्र भेजकर आंदोलन के दौरान आपूर्ति सुचारू रखने के लिए कर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं।
बिजली विभाग में आउटसोर्सिंग के जरिये कार्य कर रहे संविदाकर्मियों ने मानदेय भुगतान में भेदभाव, फेशियल अटेंडेंस लगाने, छंटनी करने सहित अन्य मांगों को लेकर बीती 30 अप्रैल को अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। कर्मियों की मांग है कि करंट से झुलसे या खंभे से नीचे गिरकर घायल हुए कर्मियों का कैशलैस इलाज कराने की सुविधा दी जाए।
इसको लेकर आगामी पांच, छह व सात मई को जिले के साथ लखनऊ मुख्यालय पर कर्मियों ने आंदोलन करने की बात कही है। मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा है। इसे देखते हुए अधीक्षण अभियंता योगेंद्र कुमार सिंह ने पीडीनगर, शुक्लागंज, पुरवा, बांगरमऊ और हसनगंज के अधिशाषी अभियंताओं को पत्र भेजकर बिजली आपूर्ति बाधित न होने की बात कही है।