{"_id":"65e4c4868051dfadc401c8a4","slug":"electric-pole-broken-due-to-falling-of-tree-branch-child-dies-unnao-news-c-221-1-sknp1054-110892-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पेड़ की डाल गिरने से टूटा बिजली का पोल, बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पेड़ की डाल गिरने से टूटा बिजली का पोल, बच्चे की मौत
विज्ञापन
बीघापुर। बारिश और तेज हवा चलने से पेड़ की डाल बिजली के तार पर गिर गई। तेज झटके में बिजली का खंभा टूट गया। चपेट में आकर छह साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा मां के साथ ननिहाल आया था।
बारासगवर थाना के गांव चिलौली निवासी शिव गोपाल यादव का इकलौता बेटा रौनक (6) मां शालू के साथ नाना रामलखन यादव के यहां नंदुलन खेड़ा आया था। रविवार देर शाम रौनक घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बारिश और तेज हवा चलने से घर के पास स्थित एक पेड़ की मोटी डाल बिजली की लाइन पर गिर गई। तेज झटका लगने से सीमेंट का पोल टूटा और खेल रहे रौनक के ऊपर गिर गया।
परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से खंभा हटाकर बच्चे को निकाला और जिला अस्पताल लेकर जाते समय उसकी मौत हो गई। बच्चे का पिता शिव गोपाल यादव ट्रक ड्राइवर है। परिजनों ने घटना की सूचना पिता को दी है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।