{"_id":"682a2633844ed0157208f630","slug":"electric-current-passed-from-submersible-pump-to-hand-pump-worker-died-unnao-news-c-221-1-uno1001-131236-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सबमर्सिबल पंप से हैंडपंप में आया करंट, श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सबमर्सिबल पंप से हैंडपंप में आया करंट, श्रमिक की मौत
Sun, 18 May 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sun, 18 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
सफीपुर। हैंडपंप से पानी भरने के दौरान उसमें लगे सबमर्सिबल पंप से करंट आ गया, जिससे श्रमिक झुलस गया। परिजनों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
सफीपुर कोतवाली के भैंसहरा गांव निवासी परसादी (45) रविवार सुबह आठ बजे खेत से लौटा था। नहाने के लिए घर में लगे हैंडपंप से पानी भरने लगा, इसी हैंडपंप में सबमर्सिबल पंप भी लगा होने से करंट आ गया और परसादी झुलस गया। परिजनों की नजर पड़ी तो किसी तरह उसे करंट से अलग किया और सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी पुष्पा ने बताया कि दो बेटियों में एक का विवाह हो चुका है। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि पत्नी पुष्पा की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया गया है।