फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   election

चुनाव का रसगुल्ला 15 रुपये में

Sat, 22 Jan 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
election
उन्नाव। विधानसभा चुनाव में खर्च प्रत्याशियों के खाते में जोड़ने के लिए खाद्य और अन्य वस्तुओं के रेट तय कर दिए गए हैं। गुलाब जामुन 15 रुपये प्रति पीस, साधारण चाय छह और स्पेशल चाय की कीमत 10 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन

यदि प्रत्याशी किसी को लंच पैकेट (पूड़ी सब्जी व अचार) देते हैं तो उसके 60 रुपये जोड़े जाएंगे। भोजन का 160 रुपये प्रति थाली का चार्ज लगेगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी शकुंतला चौहान ने बताया कि प्रत्याशी जो भी नाश्ता, चाय या भोजन कराएंगे तो उसका आयोग द्वारा निर्धारित खर्च उनके चुनाव व्यय में जोड़ा जाएगा। यदि प्रत्याशी ऑटो रिक्शे से प्रचार करेंगे तो 910 रुपये प्रतिदिन का रेट लगेगा। ई-रिक्शा से 700 रुपये, छोटी बस से 1760 रुपये, बड़ी बस से 2200 रुपये प्रतिदिन में प्रचार होगा। लग्जरी वाहन से प्रचार करने पर 1870 रुपये प्रतिदिन का हिसाब जुड़ेगा। प्लास्टिक का झंडा लगाने पर 15 हजार रुपये प्रति हजार, होर्डिंग अलग-अलग फ्रेम पर 45-52 रुपये प्रति वर्ग फीट और बैनर में प्रयोग होने वाला कपड़ा 100 रुपये प्रति मीटर में जुड़ेगा।
विज्ञापन

डिजिटल प्रचार करने वाले प्रत्याशियों पर भी आयोग नजर रखेगा। सोशल मीडिया पर प्रचार में पेड एकाउंट का प्रयोग किया जा रहा है। एक साथ कई मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए वह ऑनलाइन स्पेस भी खरीद रहे हैं। इसको देखते हुए आयोग ने इसकी भी निगरानी करने के आदेश दिए हैं। नामांकन के बाद एक टीम गठित करके डिजिटल प्रचार पर होने वाले खर्च पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed