फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   election

विभिन्न पदों पर 22 वकीलों ने भरे पर्चे

Tue, 09 Nov 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
election
बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन कराते प्रत्याशी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। उन्नाव बार एसोसिएशन चुनाव में दूसरे दिन विभिन्न पदों पर 22 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। दो दिन में 60 नामांकन पत्र दाखिल हुए है। दूसरे दिन अध्यक्ष के साथ संयुक्क मंत्री प्रशासन व प्रकाशन पर किसी ने भी पर्चा दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के सदस्य जयराम सिंह, प्रकाश कुमार निगम, विजय कुमार शुक्ल व रश्मिमोहन अग्निहोत्री ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10:30 से दोपहर एक बजे तक चली नामांकन प्रक्रिया में दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए कोई पर्चा दाखिल नहीं किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राकेश प्रकाश श्रीवास्तव व अरूण कुमार सिंह ने पर्चा भरा। उपाध्यक्ष पद पर पवन अवस्थी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नरसिंह व अंजू ने नामांकन कराया। महामंत्री पद पर अरविंद कुमार दीक्षित व बृजेंद्र कुमार शुक्ल ने नामांकन कराया। संयुक्त मंत्री प्रशासन व प्रकाशन पर भी किसी ने पर्चा नहीं भरा।
विज्ञापन

संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पर सुरेश कुमार व धर्मेंद्र कुमार ने नामांकन किया। वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पद पर ज्योति जगत कुशवाहा, विनय कुमार शुक्ल, हरिश्चंद्र मौर्य, देशराज यादव, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रकाश नारायण मिश्र, ब्रजेश सिंह चौहान उर्फ मंगल सिंह, योगेंद्र कुमार कुरील, अमित कुमार व कार्तिकेय सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कनिष्ठ सदस्य पद पर प्रमोद कुमार, रवींद्र प्रताप रावत व ओमकार ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के सदस्य व चुनाव अधिकारी बालकृष्ण बाजपेई ने बताया कि बार काउंसिल के आदेशों के विरुद्ध चुनाव कराए जा रहे हैं। मतदाताओं की सूची पर आपसी सहमति नहीं है। सूची में अधिवक्ताओं का पंजीकरण नंबर व तारीख का उल्लेख होना चाहिए था, वह भी नहीं है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान 8 अक्तूबर को बैंक खात सीज कर दिया गया था। उससे भी पैसे निकालने की सूचना मिल रही है। बैंक से स्टेटमेंट निकलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed