{"_id":"6027d90d8ebc3ee8ed397bc8","slug":"election-unnao-news-knp6115740133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: 216 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: 216 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। जिला प्रशासन ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची तैयार कराई है। यह सूची पिछले चुनाव में हुई हिंसा के आधार पर तैयार की गई है। चुनाव के दौरान इन केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।
22 जनवरी को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोटरों की संख्या लगभग तय हो गई थी। जिले में 1646 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। चुनाव नजदीक देख प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए पहले स्तर पर उन मतदान केंद्रों की सूची तैयार कराई गई है, जहां पिछले चुनावों में हिंसा हुई थी। डीएम ने पांच सदस्यीय टीम गठित की थी। टीम में एसडीएम, सीओ, बीडीओ, तहसीलदार और थानाध्यक्ष को शामिल किया गया था। इन अधिकारियों ने गांवों में जाकर जांच-पड़ताल करके सूची तैयार की।
सूची के अनुसार जिले के वर्तमान 1646 मतदान केंद्रों में 562 संवेदनशील, 585 अतिसंवेदनशील और 216 अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी में शामिल किए गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी (निकाय/पंचायत) संजय द्विवेदी ने बताया कि संवेदनशील, अतिसंवेदनशील श्रेणी के मतदान केंद्रों की सूची तैयार कर ली गई है। रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रों की स्थिति साफ हो गई है। अभी से अतिरिक्त सुरक्षा बल व अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा।