{"_id":"6044fbb98ebc3ec4840c61bd","slug":"eight-injured-including-six-pilgrims-in-accidents-unnao-news-knp6162017108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में छह श्रद्धालु समेत आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में छह श्रद्धालु समेत आठ घायल
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कंटेनर ।
- फोटो : UNNAO
औरास। लखनऊ-कानपुर हाईवे व आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसों में छह श्रद्धालुओं समेत आठ लोग घायल हो गए। हाईवे पर अचलगंज क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से ट्रैैक्टर की ट्रॉली पलट गई। लोधेश्वर मंदिर से दर्शन कर लौट रहे छह श्रद्धालु घायल हो गए।
चार को गंभीर हालत में हैलट कानपुर रेफर किया गया है। वहीं, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर औरास थाना क्षेत्र में सड़क घेरकर खड़े आलू से भरे ट्रक में कंटेनर पीछे से घुस गया। हादसे में कंटेनर का चालक व क्लीनर घायल हो गया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
हादसा-एक
कानपुर नगर के थाना मसवानपुर क्षेत्र के 16 श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाराबंकी लोधेश्वर मंदिर दर्शन करने गए थे। रविवार सुबह वहां से लौटते वक्त लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अचलगंज के बंथर चौराहा के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में श्रद्धालु राजू पाल, शंकर कश्यप, राजेश पाल, श्यामबाबू यादव, अमित कुमार, रमेश पाल व शिवम घायल हो गए। हाईवे पर ट्रॉली पलटने से जाम लग गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अचलगंज अतुल तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रॉली को किनारे करा आवागमन शुरू कराया। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से राजू पाल व शंकर कश्यप को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, अन्य की हालत गंभीर होने पर कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
हादसा-दो
राजस्थान के जोधपुर के थाना फलौदी के धंयापुर निवासी कंटेनर चालक इलमुद्दीन (35) जोधपुर के ही फलौदी शेरगढ़ निवासी क्लीनर असम खान के साथ गुजरात से लकड़ी लादकर पश्चिम बंगाल के मालदा जा रहा था।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर औरास थाना क्षेत्र के जमालनगर गांव के सामने रविवार सुबह 6 बजे चालक को झपकी लगने से कंटेनर सड़क घेरकर खड़े आलू लदे ट्रक में पीछे से घुस गया। हादसे में कंटेनर चालक इलमुद्दीन व क्लीनर असम खान घायल हो गए। यूपीडा की टीम ने कंटेनर के केबिन में फंसे चालक व क्लीनर को बाहर निकालकर पीएचसी औरास में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त ट्रक को यूपीडा ने एक्सप्रेस वे से हटाकर टोल प्लाजा पर खड़ा कराया है।