फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Eight hundred of the farmer's house robbery

किसान के घर आठ लाख का डाका

Thu, 04 Feb 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 04 Feb 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Eight hundred of the farmer's house robbery
असलहों से लैस आधा दर्जन नकाबपोश डकैतों ने एक घर में धावा बोलकर परिवार को अलग-अलग कमरों में बंधक बनाकर जेवर नगदी समेत एक लाख से अघिक का माल लूट लिया। डकैत सभी को कमरों में बंद करने के बाद मकान के बाहर की कुंडी लगाकर भाग निकले।
विज्ञापन



वारदात के वक्त गृहस्वामी का बेटा घर पर नहीं था। रात 11 बजे गृहस्वामी का पुत्र घर पहुंचा, तब घटना का पता चला। दहशत के चलते पीड़ित परिवार ने रातभर सहमा रहा। सुबह पीड़ित ने परिजनों को सूचना दी। सीओ और थानाध्यक्ष ने मौके  पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस घटना का जल्द खुलासा करने की बात कह रही है।
विज्ञापन



असोहा थाना क्षेत्र के बरेला गांव निवासी सजीवन लाल लोधी के घर मंगलवार रात आठ बजे बोलेरो से आए आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोला।


बेटे विमल के एक निमंत्रण में जाने के बाद सजीवन लाल घर के बाहर बंधी भैंस को बरामदे में बांधने को जैसे ही दरवाजा खोलकर बाहर जाने लगा एक बोलेरो आकर रुकी और उससे उतरे असलहों से लैस छह नकाबपोश डकैतों ने उसे दबोच लिया और घर के भीतर घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
सजीवन लाल ने विरोध किया तो डकैतों ने तमंचे की बट से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर सजीवन लाल की पत्नी प्रेमवती और बहू आशा कमरे से बाहर आईं तो बदमाश उनका मुंह दबाकर उनके कमरे ले गए। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए अलमारी की चाबी मांगी।


सास-बहू की अलमारियों में रखे पांच हजार रुपये और सात लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामान ले गए। बदमाशों ने सजीवन लाल के कपड़ों की तलाशी ली और जेब से एक हजार रुपये व मोबाइल फोन ले लिया।

 
परिवार का कोई सदस्य छत पहुंचकर शोर न मचाए, इसलिए उन्होंने छत को जाने वाले झीने के दरवाजे में ताला डाल दिया और सभी के कमरों की बाहर से कुंडी लगाने के बाद बाहर के दरवाजे की कुंडी लगाकर भाग निकले।


रात 11 बजे गृहस्वामी पुत्र विमल निमंत्रण से वापस घर लौटा तो दरवाजा बाहर बंद देखा भीतर पहुंचने पर पिता, मां व पत्नी ने घटना की जानकारी दी।

 
विमल ने गांव के लोगों को बताने का प्रयास किया, मगर दहशत के चलते परिजनों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। पीड़ित ने परिजनों को सूचना दी। पुरवा सीओ आरके चतुर्वेदी और असोहा थानाध्यक्ष मनोज सिंह घटना स्थल पहुंचे, परिजनों से घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि डकैती का अभियोग दर्ज कर जांच की जा रही है।



पुलिस को शक किसी ने की थी मुखबिर- उन्नाव। गृहस्वामी के बेटे विमल ने पुलिस को बताया कि रात पौने आठ बजे  वह चाचा राजू के साथ बाइक से भल्ला फार्म में एक निमंत्रण के लिए जा रहा था।


रास्ते में मोहनीखेड़ा गांव के पास एक सफेद रंग की बोलेरो ने उसे क्रास किया था, उसके पिता ने भी सफेद रंग की बोलेरो से बदमाशों के आने की बताई। पुलिस का मानना है कि किसी नजदीकी ने बदमाशों की मुखबिरी की है। सीओ आरके चतुर्वेदी ने बताया कि विमल के घर से निकलने के तुरंत बाद बदमाशों का पहुंचना इस बात की ओर इशारा कर रहा है।


गांव के बाहर है मकान- उन्नाव। सजीवन लाल का मकान गांव से 100 मीटर बाहर जोगासरांय-बैरागर मार्ग पर स्थित है। आसपास कोई और मकान न होने से ग्रामीणों को घटना की जानकारी नहीं हो पाई।



सब्जी की खेती करते हैं पिता-पुत्र- उन्नाव। सजीवन लाल और उसका इकलौता बेटा विमल सब्जी की खेती करता है। एक साल पहले ही विमल की शादी हुई थी। डकैत अच्छी तरीके से जानते थे कि संपन्न परिवार है और सास-बहू के जेवर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed