फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   eeveeem le jaane vaale vaahanon mein lagega jeepeees

ईवीएम ले जाने वाले वाहनों में लगेगा जीपीएस

Thu, 10 Feb 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
eeveeem le jaane vaale vaahanon mein lagega jeepeees
उन्नाव। विधानसभा चुनाव में ईवीएम ले जाने वाले वाहन आयोग की निगरानी में होंगे। इन वाहनों, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ियों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 23 फरवरी को 2656 बूथों पर मतदान होगा। इसके लिए छह विधानसभा क्षेत्रों को 27 जोन और 209 सेक्टरों में बांटा गया है। इसमें जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। यह चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने व मतदान समाप्त होने तक प्रत्येक बूथ की मानीटरिंग करेंगे। चुनाव आयोग ने इनके वाहनों में जीपीएस लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पोलिंग पार्टियों की रवानगी के बाद जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथों पर पहुंचकर वहां का जायजा लेंगे। यदि किसी मजिस्ट्रेट ने इसमें लापरवाही बरती तो इसकी जानकारी जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ ही आयोग को भी हो जाएगी। चुनाव आयोग ने ईवीएम ले जाने वाले वाहनों पर भी जीपीएस लगाने के निर्देश दिए हैं। चुनाव समाप्त होने के बाद स्ट्रांग रूम तक पहुंचने के दौरान वाहनों की लोकेशन पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed