{"_id":"61b4b268553c73283d39a5ee","slug":"education-unnao-news-knp6689319107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों में पूरे, मौके पर अधूरे मिले आंगनबाड़ी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजों में पूरे, मौके पर अधूरे मिले आंगनबाड़ी केंद्र
विज्ञापन
मियागंज के कुलहा अटौरा-3 केंद्र का निरीक्षण करते सीडीओ। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव/चकलवंशी। पीडब्ल्यूडी द्वारा कागजों पर पूरे दिखाए गए आंगनबाड़ी केंद्र सीडीओ को मौके पर अधूरे मिले। केंद्र निर्माण में मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में 127 नए आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण का लक्ष्य दिया गया था। इसमें 65 केंद्र पीडब्ल्यूडी और 62 ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को बनाने थे। इन केंद्रों का काम पूरा किए बिना ही कागजों पर पूरा दिखाकर रुपये निकाल लिए गए हैं। इसका खुलासा सीडीओ दिव्यांशु पटेल के शनिवार को पांच केंद्रों के निरीक्षण में हुआ। सीडीओ ने पीडब्ल्यूडी निर्माणखंड-एक द्वारा मियागंज के मोहनीखेड़ा व ग्राम पूरनखेड़ा में आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा होने की रिपोर्ट का स्थलीय सत्यापन किया। जांच में दोनों केंद्र अधूरे मिले। मल्हीमऊ व कुलहा अटौरा तृतीय में आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल से यह केंद्र बन रहे हैं। सीडीओ ने निर्माण सामग्री की जांच की तो वह गुणवत्ताविहीन मिली।
इसके बाद वह ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) द्वारा ग्राम पंचायत कुलहा अटौरा द्वितीय में बनाए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लिया तो वह भी मानकविहीन मिला। सीडीओ ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की तकनीकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर ठेकेदार, अवर अभियंता समेत अन्य जिम्मेदारों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। निर्माण सामग्री की सैंपलिंग भी कराई है। जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजा जाएगा।