फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रज्ञा महिला वर्ग में दूसरे स्थान पर

Fri, 27 Aug 2021 06:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
education
बीएड प्रवेश परीक्षा में बेटी प्रज्ञा का प्रदेश में 20 वां व महिलाओं में दूसरा स्थान लाने पर मुंह मी - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बीएड प्रवेश परीक्षा 2021-23 के घोषित परीक्षा परिणाम में जिले की बेटी ने सफलता का परचम लहराया है। बीघापुर के दांदामऊ गांव निवासी प्रज्ञा गुप्ता ने महिलाओं में प्रदेश में दूसरा स्थान और प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 20वां स्थान पाया है।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा में जिले में 3930 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3581 परीक्षा में शामिल हुए थे। शुक्रवार को घोषित हुए नतीजों में 3539 परीक्षार्थी सफल रहे। 42 परीक्षार्थी सफल नहीं हो पाए। दांदामऊ लालकुआं गांव निवासी प्रज्ञा गुप्ता ने जिले का नाम रोशन किया है। महिला वर्ग की मेरिट में वह दूसरे और प्रदेश की मेरिट में 20वें स्थान पर हैं। प्रज्ञा गुप्ता ने पहले पेपर में 162.667 और दूसरे में 165.333 अंक हासिल किए। उन्होंने दोनों परीक्षा में कुल 328 अंक हासिल किए हैं। प्रज्ञा के घर बधाई देने वालों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

प्रज्ञा के पिता रामआसरे गुप्ता की लालकुआं चौराहा पर किराना की दुकान है। तीन भाई व बहनों में प्रज्ञा दूसरे नंबर की हैं। प्रज्ञा अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और बड़ी बहन को देतीं हैं। बताया कि उन्होंने कोचिंग नहीं की। घर पर ही एसएससी की तैयारी कर रही थीं। बीएड का फार्म आया तो भर दिया था। प्रज्ञा ने बताया कि हाईस्कूल में 92.5 और इंटर में 91.4 फीसदी अंक हासिल किए थे। बड़ी बहन स्नेहिल गुप्ता शिक्षिका हैं। इस समय वह हरदोई जिले में तैनात हैं। छोटा भाई रितिक गुप्ता बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। प्रज्ञा के पिता रामआसरे ने बताया कि अभावों के बावजूद उन्होंने बच्चों की पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कभी बेटी और बेटों में फर्क नहीं किया। बेटियों को भी बेटे की तरह ही पाला है। मां सुनीता ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी की सफलता पर नाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed