फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

पहले दिन 20 फीसदी ही बच्चे पहुंचे स्कूल

Tue, 24 Aug 2021 06:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
education
बिछिया के शिवपुर पडां उच्च प्राथमिक स्कूल में छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग करते प्रधान शिक्षक सं - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना संक्रमण थमने पर पांच महीने बाद उच्च प्राथमिक स्कूलों के छात्रों को स्कूल बुलाया गया। कोरोना भले ही थम गया हो लेकिन अभिभावकों के मन में अभी खौफ है। यही कारण रहा कि पहले दिन कक्षा छह से आठ तक के मात्र 20 फीसदी छात्र ही स्कूलों में आए।
विज्ञापन

जिले में 451 उच्च प्राथमिक स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में 40 हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। नियमानुसार पहले दिन सुबह 8 से 11 व दूसरी पाली में सुबह 11:30 से 2:30 बजे तक छात्रों को पहुंचना था। कहीं छह तो कहीं आठ छात्र ही स्कूलों में नजर आए। यही हाल निजी स्कूलों का रहा।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के बाबूगंज स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में कक्षा 47 छात्र पंजीकृत हैं। सुबह 10:15 बजे तक सिर्फ 12 छात्र ही आए थे। इसमें तीन छात्रों की तबीयत सही न देख प्रधान शिक्षिका हुमा वसी ने उन्हें वापस कर दिया। छात्र मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करते दिखे। यहां एमडीएम बनने के साथ छात्रों में फलों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन उच्च प्राथमिक स्कूल में सुबह 10:20 बजे तक पंजीकृत 73 में सिर्फ 28 छात्र ही आए थे। कक्षा में छात्र छह फिट की दूरी का पालन करते नहीं दिखे। यहां अभिभावकों से शपथपत्र लेने के बाद ही छात्रों को बुलाया जा रहा था। इंचार्ज शिक्षिका सुनीता यादव ने बताया कि जितने अभिभावकों ने शपथ पत्र दिया उन्हीं छात्रों को बुलाया गया।
बिछिया ब्लॉक के शिवपुर पड़री उच्च प्राथमिक स्कूल में 33 छात्र पंजीकृत हैं। यहां सुबह 9:30 बजे तक सिर्फ आठ छात्र ही पहुंचे थे। प्रधान शिक्षक संजय कुमार ने छात्रों के आने से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की। हाथों को सैनिटाइज कराया। छात्रों को एमडीएम खिलाया गया।
सफीपुर ब्लॉक के खादिमअलीखेड़ा उच्च प्राथमिक स्कूल में सुबह 8:30 बजे तक पंजीकृत 120 छात्रों में 40 छात्र स्कूल पहुंचे थे। प्रधान शिक्षिका रामकुमारी ने छात्रों के हाथ सैनिटाइज कराए। साथ ही शारीरिक दूरी का पालन कर छात्रों को कक्षाओं में बिठाया गया। एमडीएम भी बनवाया गया।

औरास ब्लॉक के उच्च प्राथमिक स्कूल लोधई के कक्षा आठ के छात्र पियूष ने बताया कि काफी दिनों से स्कूल बंद होेने से घर पर पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था। अब स्कूल खुलने से अच्छी पढ़ाई होगी। औरास ब्लॉक के उच्च प्राथमिक स्कूल लोधई की कक्षा आठ की छात्रा मोनिका ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई से समझ नहीं आ रहा था। अब स्कूल खुलने से मस्ती भी होगी और पढ़ाई में भी मन लगेगा।

सिविल लाइन उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को पढ़ाती शिक्षिका। संवाद

सिविल लाइन उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को पढ़ाती शिक्षिका। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed