फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

वैकल्पिक विषय के रूप में ले सकेंगे एनसीसी

Thu, 20 May 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
education
नवाबगंज। माध्यमिक व स्नातक के छात्र वैकल्पिक विषय के रूप में एनसीसी ले सकेंगे। विशेष सचिव ने पत्र जारी कर छात्रों को एनसीसी वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ाने को कहा है।
विज्ञापन

श्याम लाल इंटर कालेज में ऑन लाइन प्रेजेंटेशन में 57 बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल मनोज कुमार ने एनसीसी ऑफिसर से नई शिक्षा नीति 2020 एनसीसी वैकल्पिक विषय को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के विशेष सचिव उदयभान त्रिपाठी ने नई शिक्षा नीति के तहत डिग्री कॉलेजों व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र अब एनसीसी को अतिरिक्त विषय के रूप में ले सकेंगे। इसकी मंजूरी यूजीसी व एआईसीटीई द्वारा पूर्व में ही दी जा चुकी है। प्रदेश के छात्रों को स्नातक, कक्षा 9 व 11 में एनसीसी एक विषय के रूप में पढ़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर कानपुर से तीन ऑनलाइन प्रेजेंटेशन सभी एनसीसी ऑफिसर के लिए आयोजित कर प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि प्रदेश के छात्रों को इसकी जानकारी मिल सके। एनसीसी छात्रों के अब सिर्फ सी प्रमाण पत्र ही नहीं बल्कि उचित प्रशिक्षण के लिए अकादमी की ओर से क्रेडिट मिलेगा। इससे कैडेट्स को रोजगार की प्रोत्साहन योजनाओं में अतिरिक्त लाभ मिलेगा। एनसीसी कोर्स में यूजीसी की गाइडलाइंस के अनुसार छह सेमेस्टर का पूरा कोर्स करने पर 24 क्रेडिट प्वाइंट मिलेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में छात्रों को संस्थानों की ओर से दिए जाने वाले विषयों के साथ अपनी पसंद का विषय चयन करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमान अधिकारी कर्नल मनोज कुमार ने बताया कि 57 बटालियन में एनसीसी के विस्तार के लिए शहर के स्कूल और कॉलेजों में एफएसएफएस (फुली सेल्फ फाइनेंस स्कीम) सिस्टम के तहत एनसीसी में ज्यादा कैडेट्स को मौका मिलेगा। ऑनलाइन प्रेजेंटेशन में एसएम सूबेदार मेजर लीलाराम, लेफ्टिनेंट संतोष कुमार तिवारी, लेफ्टिनेंट रवि रंजन,लेफ्टिनेंट सुभाष, ऑफिसर कुलदीप,ऑफिसर एपी. कटिहार, केयरटेकर अमित अवस्थी, आनंद शेखर द्विवेदी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed