फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ?edical student protest

मेडिकल छात्रों का हंगामा

Tue, 08 Feb 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
?edical student protest
नवाबगंज (उन्नाव)। चैलेंज मूल्यांकन में फेल सरस्वती मेडिकल कॉलेज के 100 छात्रों ने कानपुर यूनिवर्सिटी पर जानबूझकर फेल करने का आरोप लगाया है। आक्रोशित छात्रों ने यूनिवर्सिटी में धरना देने का एलान कर दिया। बसों से कानपुर जाते समय गंगा बैराज के पास गंगाघाट पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इससे नाराज छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर कानपुर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार व कंट्रोलर वहां पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन छात्र नहीं माने और पैदल ही चल पड़े।
विज्ञापन

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से संबद्ध उन्नाव के नवाबगंज स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने चैलेंज मूल्यांकन के लिए परीक्षा दी थी। इसके घोषित परिणाम में 107 में सिर्फ सात छात्र ही पास हुए। जानकारी पर छात्रों ने गड़बड़ी का आरोप लगाया। सोमवार सुबह करीब 250 छात्र चार बसों से यूनिवर्सिटी जाने के लिए निकले। जैसे ही बसें गंगा बैराज पहुंचीं, गंगाघाट पुलिस ने उन्हें रोक लिया। छात्रों के हंगामे की सूचना पर यूनिवर्सिटी से रजिस्ट्रार अनिल कुमार यादव और कंट्रोलर अंजनी कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। लेकिन छात्र नहीं माने। छात्रों का आरोप है कि उत्तर पुस्तिकाएं दो शिक्षकों के पैनल से चेक होनी थीं।
विज्ञापन

लेकिन एक शिक्षक ने चेक की। जबकि पुनरीक्षण के लिए प्रत्येक छात्र ने विषयवार तीन हजार रुपये जमा किए थे। उत्तर पुस्तिकाएं पहले चेक हुईं तो बहु विकल्पी प्रश्न में दो नंबर दिए गए थे। दोबारा चेकिंग में एक नंबर ही मिला। छात्रों ने चार शिक्षकों के पैनल से उत्तर पुस्तिकाएं चेक कराने की मांग की है। कहा कि दो शिक्षक यूनिवर्सिटी के और दो छात्रों की सहमति पर नियुक्त किए जाएं। सहमति न बनने पर छात्र पैदल ही यूनिवर्सिटी के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed