फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   E-rickshaw driver dies after being hit by a vehicle on the highway

Unnao News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

Mon, 23 Feb 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver dies after being hit by a vehicle on the highway
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हुसैननगर चौराहे के पास शनिवार देर रात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के करियाखेड़ा गांव निवासी रामनरेश (45) पुत्र दुर्गा ई-रिक्शा से भाड़ा ढोने का काम करता था। शनिवार देर शाम वह ई-रिक्शा लेकर नवीन मंडी भाड़ा लोड करने आया था। काम निपटाकर वह घर लौट रहा था। हुसैननगर चौराहे के पास वाहन ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। पुलिस उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बड़े भाई विजय ने बताया कि रामनरेश की पत्नी शादी के कुछ समय बाद उसे छोड़ कर चली गई थी। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed