{"_id":"6364d39611690d102f31e7f092758ed9","slug":"dying-to-water-on-the-passenger-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर पानी को तरस रहे यात्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर पानी को तरस रहे यात्री
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। हर माह यात्रियों से करोड़ों रुपये जुटाने वाला रेल विभाग उन्हें दो बूंद पानी तक उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। माडल स्टेशन होने के बाद भी गर्मी में पानी के लिए तरसते यात्रियों को हलक गीली करने के लिए जेबें ढीली करनी पड़ रही हैं। यात्रियों को हो रही इस असुविधा की ओर जिम्मेदार भी आंखें मूंदे बैठे हैं।
रेलवे स्टेशन पर छह हैंडपंपों में चार कई माह से खराब हैं। इनमें से एक प्लेटफार्म नंबर एक पर लगा है जबकि प्लेटफार्म दो व तीन पर लगे तीन हैंडपंपों में दो खराब हैं। प्लेटफार्म चार व पांच पर लगे दो में से एक काफी दिनों से पानी नहीं दे रहा है।
इसके अतिरिक्त प्लेटफार्म दो व तीन पर बनी पानी की टंकी भी कई माह से बंद पड़ी है। प्लेटफार्म एक, दो व तीन पर लगे दोनों वाटर कूलर भी बंद पड़े हैं। इन वाटर कूलर के माध्यम से यात्री गर्मी के दिनों में ठंडा पानी पीते थे। जो अब उन्हें नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
उन्नाव रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन से लगभग दो सौ ट्रेनों का आवागमन होता है और यहां रोजाना हजारों की संख्या यात्री विभिन्न ट्रेनों से अपने गंतव्य को रवाना होते हैं।
मोती नगर निवासी आशुतोष दुबे, बीघापुर निवासी रामप्रसाद, अचलगंज निवासी संतोष ने बताया कि गर्मी शुरु हो गई है और स्टेशन पर लगे हैंडपंपों आधे खराब पड़े है। इससे यात्रियों को बीस रुपये की बोतल खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से इन खराब पड़ी टंकी व हैंडपंपों को जल्द ठीक कराने की मांग की है। स्टेशन अधीक्षक विश्राम ने बताया कि मामले की जानकारी है इनको ठीक कराने के लिए पीडब्लूआई को कहा गया है। स्टेशन पर पानी की समस्या जल्द दूर की जाएगी।