{"_id":"65d7a04e1cb69c1af60eff24","slug":"dumper-collides-with-bus-after-hitting-pickup-12-injured-unnao-news-c-221-1-sknp1054-110333-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पिकअप को टक्कर मारकर बस से टकराया डंपर, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पिकअप को टक्कर मारकर बस से टकराया डंपर, 12 घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरवा। उन्नाव-मोहनलालगंज मार्ग पर दुर्गापुर गांव के पास मौरावां की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर, पिकअप में टक्कर मारने के बाद प्राइवेट बस में भिड़ गया। हादसे में पिकअप चालक सहित 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा। तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
उन्नाव से 23 सवारियां लेकर मिनी बस गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पुरवा की ओर जा रही थी। उन्नाव-मोहनलालगंज मार्ग पर दुर्गापुर गांव के पास मौरावां की ओर से आ रहा खाली डंपर, पिकअप में टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर बस से भिड़ गया। घटना में बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर एसडीएम रनवीर सिंह, नायब तहसीलदार आशुतोष पांडेय और सीओ सोनम सिंह मौके पर पहुंची और घायलों का हाल जाना।
कोतवाल घटनास्थल पर पहुंचे और जिला संतकबीर नगर के खजुरिहा निवासी डंपर चालक अनिल को हिरासत में लिया है। जबकि बस चालक घटना के बाद भाग निकला। क्रेन से वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि डंपर चालक हिरासत में लिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
-- -- -- -- -
ये लोग हुए घायल::::
मनिकापुर निवासी संजू (35) उनकी बेटी दिशा (7)
अकबरखेड़ा निवासी उमेश (17)
मिर्जापुर सुम्हारी निवासी रामावती (70)
मिर्जापुर सुम्हारी निवासी राजकुमार (38), तारावती (36), दुर्गाप्रसाद (28),
एबीनगर मोहल्ला निवासी सौरभ (25)
अकबरखेड़ा निवासी रामनिवास (40)
लऊवा सिंघन खेड़ा निवासी दिनेश (38) उनकी पत्नी पूनम (35)
कानपुर के किदवई नगर निवासी पिकअप चालक राजकुमार (42)
इसमें पिकअप चालक राजकुमार, रामावती और उमेश की हालत गंभीर देख सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया है।