फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Due to rise in the water level of Ganga, water reached the road, traffic came to a standstill

Unnao News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से सड़क तक आया पानी, आवागमन ठप

Mon, 15 Jul 2024 02:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Due to rise in the water level of Ganga, water reached the road, traffic came to a standstill
बीघापुर। गंगा के बढ़े जलस्तर से तहसील क्षेत्र की ग्रामसभा जयराजमऊ के मजरे पसनिया खेड़ा व सीताराम खेड़ा जाने वाले मार्ग पर पानी का तेज बहाव हो रहा है। इससे आवागमन बंद हो गया है। लोग पैदल पानी के बीच से निकल रहे हैं।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम ने देर शाम निरीक्षण किया और सोमवार से नाव की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। बीघापुर तहसील क्षेत्र के गंगा किनारे बसी ग्राम पंचायत जयराजमऊ को उसके मजरों पसनिया खेड़ा तथा सीताराम खेड़ा से जोड़ने वाले डामरीकृत मार्ग पर पानी ऊपर से निकलने लगा है। इससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पति लल्लन ने बताया कि लोग पैदल किसी तरह से लकड़ी आदि के सहारे घुटनों तक पानी मंझाकर आवागमन कर रहे हैं। दोनों मजरों की लगभग 2000 की आबादी प्रभावित हो रही है। एसडीएम क्षितिज द्विवेदी रविवार शाम जयराजमऊ पहुंचे और डामरीकृत मार्ग का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान पति से लोगों को पानी में जाकर आवागमन करने से रोकने को कहा। एसडीएम ने बताया कि सोमवार से नाव का संचालन शुरू किया जाएगा। तब तक पसनिया खेड़ा व सीताराम खेड़ा के लोगों से गंगानगर संपर्क मार्ग से आवागमन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed