फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   DUDA will repair 80 roads of the bodies with Rs 12 crore

Unnao News: निकायों की 80 सड़कों को 12 करोड़ से दुरुस्त करेगा डूडा

Sun, 24 Nov 2024 03:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
DUDA will repair 80 roads of the bodies with Rs 12 crore
उन्नाव। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) शहरी क्षेत्रों की 80 सड़कों व नालियों को दुरुस्त कराने पर 80 करोड़ रुपये खर्च करेगा। प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन

जनपद में तीन नगर पालिका परिषद व 16 नगर पंचायतें हैं। जहां की आबादी करीब 10 लाख है। इन निकायों में कुल 266 वार्ड हैं। शहरी क्षेत्रों में विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी संबंधित नगर निकायों की है। इसके लिए शासन अलग से फंड जारी करता है। इसके अलावा डूडा भी शहरी क्षेत्र में विकास कार्य करा सकता है। प्रदेश सरकार डूडा को भी निर्माण कार्यों के लिए बजट देती है।
विज्ञापन

इधर, डूडा ने जनप्रतिनिधियों के अलावा विभागीय स्तर पर भी सभी निकायों में सर्वे कराकर उन मार्गों की सूची तैयार की, जो लंबे समय से क्षतिग्रस्त थे। सूची में 80 ऐसे मार्ग सामने आए जो मरम्मत योग्य मिले। इन मार्गों से जुड़ी नालियां भी क्षतिग्रस्त होने से पानी रास्तों पर बह रहा था। यहां इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण के लिए 12 करोड़ का प्रस्ताव तैयार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

डूडा के परियोजना अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि अभी 80 मार्गों पर इंटरलॉकिंग कराने व नाली निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि दिसंबर में बजट मिल जाएगा। इसके बाद काम शुरू कराया जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद आवागमन सुलभ होगा। नालियों का निर्माण होने से रास्तों पर पानी भरने की समस्या से निजात मिलेगी।
--------------------
यह हैं प्रमुख मार्ग जहां बिछेंगी इंटरलॉकिंग व बनेंगी नालियां

- पूरन नगर में सुजाता के घर से राममोहन के आवास तक 150 मीटर।
- पीतांबर नगर में केशव के घर से हनुमान मंदिर तक 100 मीटर।
- बंधूहार में विजय शंकर के घर से गुंजन के घर तक।
- लोकईयाखेड़ा में श्यामू त्रिवेदी के घर से विजय पांडेय के आवास तक।
-बांगरमऊ में नरीमन के घर से सुक्खा की किराना दुकान तक।
-सफीपुर में कृपाल के घर से दिव्यांश के घर तक।
-मोहान में अयोध्या के घर तक सजीवन की दुकान तक।
-पीडीनगर में सुंदर के घर तक विश्वास के आवास तक।
-लोकनगर में विवेक के घर से सुधीर कुमार के घर तक।

-शिवनगर में सुंदरम के घर से विनय के घर तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed