फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Drunken husband hanged himself after quarreling with his wife, death

Unnao News: शराबी पति ने पत्नी से झगड़कर फंदा लगाया, मौत

Tue, 28 Mar 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 28 Mar 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Drunken husband hanged himself after quarreling with his wife, death
बेहटा मुजावर। पारिवारिक कलह से तंग आकर श्रमिक ने फंदे से लटककर जान दे दी। सोमवार सुबह छप्पर में दुपट्टे के फंदे से शव लटका देख परिजन बेहाल हो गए। पत्नी ने शराब का लती होने और आए दिन विवाद की बात कही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव तकिया निगोही गांव निवासी राजेश कुमार (40) मजदूरी करता था। शराब का लती होने से घर खर्च को लेकर आए दिन उसका पत्नी बबली से विवाद होता था। रविवार शाम को भी वह नशे में घर पहुंचा। पत्नी ने नाराजगी जताई तो बिना खाना खाए ही घर के बाहर छप्पर के नीचे चारपाई पर बैठ गया। पत्नी ने कई बार बुलाया, लेकिन वह अंदर नहीं गया। इसके बाद पत्नी भी बच्चों के साथ सो गई। सोमवार सुबह नींद खुलने पर बबली बाहर आई तो पति का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पति की चीख निकल गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पास कृषि योग्य जमीन नहीं है। वह मजदूरी कर परिवार पालता था। चार बेटियां और एक छह माह का बेटा प्रांशू है। थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed