फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Drunk youth attacked two brothers

Unnao News: नशे में युवक ने दो भाइयों पर किया जानलेवा हमला

Wed, 26 Jul 2023 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Drunk youth attacked two brothers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मौरावां। सगौली गांव में नशे में युवक ने गांव निवासी दो सगे भाइयों को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। दोनों को मौरावां सीएचसी से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

थानाक्षेत्र के गांव सगौली निवासी रोशनी पत्नी श्रीराम की ओर से मंगलवार को दी गई तहरीर में बताया है कि गांव का संजय ने नशे की हालत में दरवाजे आकर गालियां दे रहा था। वह कमर में चाकू भी लगाए था। गाली देने का विरोध किया तो उसने चाकू निकालकर पति श्रीराम के सिर, पेट और बायें हाथ में मार दी। बचाने पहुंचे देवर मेवा के भी बाएं हाथ और पेट में चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घायल पति और देवर को सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष भवन सिंह मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

--

विवाद में सात का शांतिभंग में चालान
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के जंगेनगर चौराहे पर मेडिकल स्टोर संचालक वसन ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि गांव का अंकित दवा लेने आया था। लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद अंकित साथी कुलदीप और अजीत के साथ मिलकर मारपीट की। पुलिस ने कुलदीप, अंकित और अजीत का शांति भंग में चालान कर दिया। थाना गांव निवासी छेदाना ने कहा का रुपऊ निवासी देशराज ने बकरी से फसल चरा दी। जिसका विरोध करने पर मारा पीटा। पुलिस ने देशराज को गिरफ्तार कर लिया। रऊकरना के रामखेलावन ने बताया कि खत्रिन खेड़ा निवासी शैलेन्द्र नशे में अभद्रता कर रहा था। जिसकी शिकायत पुलिस से की थी। उसका भी शांतिभंग में चालान किया गया है। सलेमपुर निवासी रजनी की तहरीर पर पति श्याम बहादुर और चकलवंशी की सरस्वती ने हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली के करीमापुर निवासी गंगा सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी सात का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed