{"_id":"682b7f3465c07d8b1f02b31b","slug":"drug-inspector-inspected-the-wholesale-drug-market-and-took-samples-of-nine-drugs-unnao-news-c-221-1-sknp1055-131309-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दवा की थोक मार्केट में औषधि निरीक्षक ने की जांच, नौ दवाओं के सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दवा की थोक मार्केट में औषधि निरीक्षक ने की जांच, नौ दवाओं के सैंपल लिए
Tue, 20 May 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 20 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। औषधि निरीक्षक ने रामपुरी स्थित थोक दवा बाजार में छापा मारा। इस दौरान दो दुकानों में जाकर जांच की। एक दुकान से छह और दूसरी से तीन दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। विक्रेताओं से खरीद-बिक्री का ब्योरा भी मांगा है।
औषधि निरीक्षक अशोक कुमार ने सोमवार दोपहर शहर के रामपुरी मोहल्ला स्थित दवा की थोक मार्केट में विक्रेता बाबा फार्मास्यूटिक्लस और इंदू फार्मा में जांच की। दवाओं की गुणवत्ता, एक्सपायरी, स्टॉक, बैच नंबर आदि की जांच की। उन्होंने दोनों दुकानों से एंटीबायोटिक दवाओं के कुल नौ नमूने लिए। दोनों दुकानों से सेफाक्लास 200, जेन काइंड, सीएक्सआर-500, पैंटोकाइंड, अल्मोकाइंड एटी, सेराकाइंड, मोनोसेफ वन ग्राम, मार्कोगिल बोलुस आदि दवाओं के नमूने भरे।
औषधि निरीक्षक ने बताया कि दवाओं का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि थोक दवा विक्रेताओं को फुटकर बिक्री न करने के निर्देश भी दिए हैं। दवाओं की बिक्री केवल रजिस्टर्ड मेडिकल स्टोर संचालकों करें और बिना बिल के बिक्री न करें।