{"_id":"09656115116510b9a75e6e0f85454a83","slug":"drop-in-brook-students-parents-angry-fair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में गिरा छात्र, अभिभावकों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में गिरा छात्र, अभिभावकों का फूटा गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 08 Feb 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। नगर पालिका की लापरवाही ने एक नौनिहाल की जान खतरे में डाल दी। शुक्र था कि सही समय पर लोग मौके पर पहुंच गए और छात्र को बचा लिया। हुआ यूं, शहर के पीडी नगर मोहल्ला स्थित सेंट लारेंस स्कूल के पास खुले नाले में कक्षा दो का छात्र गिर गया। मामले की जानकारी होने के बाद शनिवार सुबह कई बच्चों के अभिभावक विद्यालय पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
अभिभावकों ने विद्यालय बंद करवा दिया और नगर पालिका के साथ ही विद्यालय प्रबंधक पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। प्रधानाचार्य ने पूरे मामले से जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल को अवगत कराया। जिन्होंने जल्द ही नाले व सड़क का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद अभिभावकों का गुस्सा शांत हुआ।
शहर के पीडी नगर स्थित सेंट लारेंस स्कूल में कक्षा दो का छात्र सार्थक पुत्र मनोज शुक्ला शुक्रवार दोपहर छुट्टी के बाद घर जा रहा था। तभी स्कूल से चंद कदम पर स्थित नाले की स्लैब टूटी होने से वह नाले में जा गिरा। हादसे में वह चुटहिल भी हो गया।
विज्ञापन
इसकी शिकायत विद्यालय प्रबंधन से भी की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज अभिभावकों ने शनिवार सुबह स्कूल के बाहर हंगामा काटना शुरू कर दिया।
उन्होंने स्कूल बंद कराकर विद्यालय के सामने खुले नालों को बंद कराने की मांग शुरू कर दी। चेतावनी दी कि जब तक नाला बंद नहीं करवाया जाएगा वह लोग अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।
इस पर प्रधानाचार्य फादर राजेश डिसूजा ने डीएम को मामले की जानकारी दी। जिन्होंने शीघ्र ही इस समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया तब जाकर अभिभावक शांत हुए।