{"_id":"68b5edbf11ae3c5cbd0074e4","slug":"driver-repairing-car-dies-in-a-vehicle-accident-unnao-news-c-221-1-uno1001-136372-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कार ठीक कर रहे चालक की वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कार ठीक कर रहे चालक की वाहन की टक्कर से मौत
विज्ञापन
फोटो- 13-नौशाद (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
सोनिक (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर कटरा मंदिर के पास रविवार रात दो बजे कार में आई खराबी ठीक करते समय दूसरे वाहन की टक्कर से कार चालक घायल हो गया। साथी की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां मृत घोषित कर दिया गया।
कानपुर नगर के चौबेपुर थानाक्षेत्र के मालव गांव निवासी नौशाद (35) कार किराये पर चलाता था। साथी मोहनलाल ने पुलिस को बताया कि लखनऊ का एक परिवार बिठूर घाट अस्थि विसर्जन के लिए आया था। उन लोगों ने किराये की गाड़ी कर लखनऊ छोड़ने की बात कही थी। गाड़ी बुक करके देर शाम लखनऊ गए।
रात करीब दो बजे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थानाक्षेत्र के कटरा मंदिर के पास अचानक कार खराब हो गई। नौशाद उसे सही करने के लिए उतरा तभी लखनऊ की ओर से आ रहे दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी और भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस ने घायल नौशाद को जिला अस्पताल पहुंचाया। बड़े भाई बबलू ने बताया कि नौशाद दो भाइयों में छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। बेटे की मौत से मां केसर और अन्य परिजन बेहाल हैं। दही थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।