फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Driver knocked down by hitting him with stick in bike, looted Rs 8500

Unnao News: बाइक में डंडा मारकर चालक को गिराया, 8500 रुपये लूटे

Sat, 12 Oct 2024 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Driver knocked down by hitting him with stick in bike, looted Rs 8500
अचलगंज। बदरका-अचलगंज मार्ग पर गुरुवार रात नकाबपोश लुटेरों ने बाइक में डंडा मारकर युवक को गिराया और जेब से 8500 रुपये लूटकर भाग गए। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

अचलगंज के जोजापुर गांव निवासी नीरज कानपुर के एक व्यवसायी की कार चलाते हैं। गुरुवार रात 10 बजे वह बाइक से गांव जा रहे थे। बदरका-अचलगंज मार्ग पर सुपासी गड़सर गांव के पास से जोजापुर मोड़ से पहले चार नकाबपोश लुटेरों में से एक ने बाइक पर डंडा फेंक कर मारा। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। नीरज के सड़क पर गिरते ही लुटेरों ने मारपीट कर 8500 रुपये जेब से निकाल लिए। नीरज ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। बदरका चौकी इंचार्ज लक्ष्मीनारायण द्विवेदी पहुंचे। उन्होंने बताया कि पीड़ित जिस स्थान पर लूट होना बता रहा है, वहां गांव के कुछ लोग बैठे थे। लूट जैसी घटना की पुष्टि अभी नहीं हुई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed