फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Driver crossed 35 cases of beer with transporter

Unnao News: ट्रांसपोर्टर के साथ चालक ने पार की 35 पेटी बीयर

Sun, 23 Apr 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Driver crossed 35 cases of beer with transporter
उन्नाव। गाजियाबाद से 700 पेटी बीयर लादकर उन्नाव गोदाम के लिए निकले ट्रक चालक ने रास्ते में ही 35 पेटी बीयर पार कर दीं। गोदाम में उतारते समय गिनती हुई तो 35 पेटी कम मिलीं। पूछताछ में चालक ने पहले तो रास्ते में तिरपाल काटकर पेटी चोरी होने का बहाना बनाया। शक होने पर सदर आबकारी निरीक्षक उसे आसीवन थाना पुलिस की मदद से उसके घर पहुंचे और तलाशी ली। यहां 13 पेटी बीयर बरामद हुई। पोल खुलने पर चालक ने बताया कि बाकी 22 पेटी गाजियाबाद निवासी ट्रांसपोर्टर के यहां उतारी थीं। आबकारी निरीक्षक चालक और ट्रांसपोर्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गाजियाबाद की मानव ब्रेवरीज से 700 पेटी बीयर लादकर ट्रक 20 अप्रैल को उन्नाव स्थित गोदाम के लिए निकला था। ट्रक को आसीवन थानाक्षेत्र के खरगौरा गांव निवासी सानू सिंह चला रहा था। 21 अप्रैल की शाम ट्रक को गोदाम पहुंचे पर चालक सानू रास्ते में 40-50 पेटी बीयर चोरी होने की जानकारी दी। जांच शुरू हुई, पेटियों की गिनती कराई गई तो उसमें 665 पेटियां ही मिलीं। 35 पेटी कम होने पर चालक ने बताया कि खुमानखेड़ा के पास गाड़ी खराब हो गई थी। वह ठीक कर रहा था तभी किसी ने तिरपाल काटकर बीयर चोरी कर ली। चालक की बात पर संदेह होने पर आबकारी निरीक्षक सदर कुलदीप बहादुर सिंह ने सफीपुर क्षेत्र की निरीक्षक प्रमिला रावत व आसीवन थाना पुलिस से संपर्क किया। सफीपुर आबाकारी निरीक्षक ने आसीवन पुलिस की मदद से चालक के खरगौरा गांव स्थित घर की तलाशी ली तो वहां खर-पतवार और लकड़ियों के नीचे चार बोरियों में 13 पेटी बरामद की। राज खुलने के बाद चालक से सख्ती से पूछताछ की गई तो बताया कि उसने गाजियाबाद निवासी ट्रांसपोर्टर राज रोड कैरियर शाप नं. आठ, होती लाल मार्केट, लोहामंडी के साथ मिलकर बीयर की पेटियां चोरी की थीं। आसीवन एसओ अखिलेश तिवारी ने बताया कि आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर चालक व ट्रांसपोर्टर के खिलाफ चोरी, विश्वास के हनन और आबकारी अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक सदर के मुताबिक अभी तक की जांच में पता चला है कि ट्रांसपोर्टर के यहां उतारी गईं बीयर की 22 पेटियां हाथरस जिले के सिकंदरा राव चौराहा, रेलवे क्रासिंग के पास किसी कबाड़ी को 1200 प्रति पेटी बेचने की बात सामने आई है। इसकी भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed