फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   DM arrived to inspect the wooden bridge

लकड़ी के पुल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम

Sat, 22 Aug 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
DM arrived to inspect the wooden bridge
मिर्जापुर अजिगांव में जुगाड़ पुल से गिरकर महिला की मौत के मामले में मौके पर जांच करते डीएम रवींद् - फोटो : UNNAO
औरास(उन्नाव)। जुगाड़ के पुल से गिरकर सई नदी में डूबने से हुई महिला की मौत के तीसरे दिन शनिवार दोपहर जिलाधिकारी रवींद्र कुमार मिर्जापुर अजिगांव पहुंचे। उन्होंने नदी पर बने पुल का निरीक्षण कर ग्राम प्रधान से घटना की पूरी जानकारी ली। साथ ही पुल निर्माण के लिए रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही।
विज्ञापन

औरास थानाक्षेत्र के मिर्जापुर अजिगांव के बगल से सई नदी निकली है। नदी को पार करने के लिए ग्रामीणों ने लकड़ी का जुगाड़ पुल बना रखा है। गुरुवार शाम को खेतों से घर लौटते समय इसी पुल को पार करने के दौरान गांव की शिवदेवी (52) पत्नी सत्यपाल की पैर फि सलने से नदी में गिरकर डूब गई थी। शुक्रवार सुबह पुल से करीब 100 मीटर दूर उनका शव नदी में उतराता मिला था। मौत की सूचना पर शनिवार दोपहर 1 बजे जिलाधिकारी रवींद्र कुमार, उपजिलाधिकारी हसनगंज प्रदीप वर्मा और नायब तहसीलदार मंजुला मिश्रा के साथ मिर्जापुर अजिगांव पहुंचे। उन्होंने नदी पर बने लकड़ी पुल का निरीक्षण कर ग्राम प्रधान हजारीलाल से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधान से पूछा कि ये पुल कितना पुराना है। प्रधान ने 15 वर्ष पुराना होने की जानकारी दी। बताया कि बरसात में पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने पर गांव के लोग दुबारा उसे बना लेते हैं। प्रधान ने बताया कि गांव की अधिकांश खेतिहर लोगों की जमीन नदी पार है। इस ग्रामसभा में बारह मजरे लगते हैं जिनको इसी पुल से गुजरना पड़ता है। करीब पांच मिनट में प्रधान से पूरी जानकारी लेकर वह शासन को पुल निर्माण की पूरी रिपोर्ट भेजने की बात कह कर वहां से औरास के लिए रवाना हो गए। डीएम ने बताया कि एसडीएम हसनगंज को फि लहाल नदी में नाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि नदी पर पुल आवश्यक है। हालांकि साढ़े चार किलोमीटर की दूरी पर दो पुल पहले से बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड एल वन अस्पताल में मरीजों से भोजन की गुणवत्ता जानी
मिर्जापुर अजिगांव से वापस लौटते समय डीएम ने औरास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए कोविड-19 एल वन अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव से मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता के विषय में जानकारी ली। डाक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि भर्ती मरीजों को मानसिक सपोर्ट देना बहुत अनिवार्य है। उन्होंने अब तक अस्पताल में भर्ती हुए कुल मरीजों की संख्या भी पूछी जो 274 बताई गई। चिकित्साधिकारी को अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने और साफ -सफ ाई के लिए भी निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि यदि किसी मरीज की तबीयत ज्यादा ही बिगड़ जाए और उसे एल टू अस्पताल में शिफ्ट करें।

साधन सहकारी समिति पहुंचे डीएम, किसानों से ली जानकारी
उन्नाव वापसी के दौरान कस्बा औरास में साधन सहकारी समिति पर किसानों की भीड़ देख जिलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसानों से पूछा कि आप को यूरिया की बोरी कितने की मिल रही है जिस पर कई किसानों ने 266 रुपये की बताई। यहां डीएम ने सचिव आलोक कुमार से कहा कि किसानों को कोई समस्या न हो और न ही भीड़ जमा होने पाए। वह सचिव को सोशल डिस्टेंस का पालन अनिवार्य रूप से कराने के लिए निर्देशित कर उन्नाव की ओर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed